फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Achievements reel villages reached SP cycle

उपलब्धियां गिनाने गांवों में पहुंची सपा की साइकल

Thu, 06 Aug 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Thu, 06 Aug 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
Achievements reel villages reached SP cycle
सपा कार्यकर्ताओं की साइकल यात्रा गुरुवार को नगर से लेकर गांव-गांव तक घूमी। जिन क्षेत्रों से होकर कार्यकर्ता गुजरे, लोगों को प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी बताई। साथ ही पार्टी की नीतियों का बखान किया।
विज्ञापन


रसड़ा संवाददाता के अनुसार सपा नेताओं ने गुरुवार को परसिया गांव से साइकल यात्रा निकाली। शुभारंभ जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह और पर्यवेक्षक श्याम सुंदर निषाद ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। साइकल यात्रा परसिया से निकलकर पचवार,  चनवार, अठिलापुरा, राघोपुर, सिंगही चट्टी पर पहुंची।
विज्ञापन


जहां एक सभा की गई। यहां निषाद ने कहा कि प्रदेश सरकार की कई योजनाएं गरीबों के लिए चालू की गई हैं। आगामी चुनाव में सपा के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया। कोआपरेटिव चेयरमैन चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि सपा सरकार ने गरीबों के लिए कई काम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष विजय शंकर यादव ने कहा कि सपा सरकार ने शहर से लेकर गांवों तक विकास की गंगा बहाई है। उधर चीनी मिल से रौराचवर के प्रधान लल्लन यादव के नेतृत्व में साइकल यात्रा निकाली गई, जो अमहर, माधवपुर, नसरतपुर,  महराजपुर, जाम होते हुए सिंगही चट्टी पहुंची।

हल्दी एवं बेल्थरारोड संवाददाता के अनुसार मृत्युंजय तिवारी के नेतृत्व में निकाली गई साइकल यात्रा कई गांवों में पहुंची। उधर विधायक गोरख पासवान ने फरसाटार चट्टी से यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के शाहपुर अफगा, तेलमा, करनी, रक्षौली, बभनौली,  उमरहां, चंदाडीह, बहुता, धरहरा, हल्दीरामपुर का भ्रमण किया।

नवानगर संवाददाता के अनुसार समाजवादी पार्टी सिकंदरपुर के कार्यकर्ताओं ने जूनियर हाईस्कूल कोथ के प्रांगण से साइकल यात्रा विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रामजी यादव के नेतृत्व में निकाली।


रतसर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के जनऊपुर गांव के सपा के जिला उपाध्यक्ष शैलेश चौधरी के नेतृत्व में  साइकल रैली निकाली गई। रैली जनऊपुर से प्रारंभ होकर मसहा, जगदेवपुर, अरईपुर, नुरपुर,  कोठिला, नेहालपुर होते हुए बाराबांध पहुंची और सभा में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed