फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accused of rigging in development works, demonstrations on block, memo submitted

विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगा ब्लॉक पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Tue, 16 Mar 2021 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Accused of rigging in development works, demonstrations on block, memo submitted
गड़वार। ब्लॉक के चंवरी गांव के ग्रामीणों ने गांव में कराए गए विकास कार्यों में बंदरबांट का आरोप लगाते हुए ब्लॉक मुख्यालय पर जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी को ज्ञापन देकर विकास कार्यों के जांच की मांग की। ग्रामीणों ने ज्ञापन के जरिए आरोप लगाया कि गांव में जितने विकास कार्य हुये हैं उसमें धन का बंदरबांट किया गया है। पीएम आवास उन लोगों को दिया गया है जिन्हें पहले से ही दूसरे योजना के माध्यम से आवास मिल चुका है। आरोप लगाया है कि हमलोगों द्वारा उच्च अधिकारियों के पास शिकायत करने पर भी जांच में गलत आख्या प्रस्तुत कर दिया जाता है। किसी भी जांच अधिकारी द्वारा गांव में जाकर जांच नहीं की जाती है। इस मौके पर ददन गिरी, रीता, बेचनी देवी, रेखा, मीरा, विमला देवी, वशिष्ठ, छोटेलाल राम, रामायण यादव, रमेश गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed