फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accused of attempting to discredit by creating fake ID

फर्जी आईडी बनाकर बदनाम करने के प्रयास का आरोप

Tue, 16 Mar 2021 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Accused of attempting to discredit by creating fake ID
बेल्थरारोड। फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर एक युवक को बदनाम करने की कोशिश का मामला सामने आया है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी तौहीद हसन ने इसकी शिकायत उभांव पुलिस से की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। तौहीद ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसने जब फेसबुक आईडी खोली तो देखा कि किसी ने उसके फर्म के नाम से फेक आईडी बनाई है। इस आईडी से देश विरोधी पोस्ट किया गया। साथ ही आईडी पर उसका पर्सनल फोन नंबर भी दिया गया है। तौहीद का कहना है कि ऐसा उसे बदनाम करने और लोगों के दिलों में उसके प्रति नफरत पैदा करने के उद्देश्य से किया गया है। तौहीद के मुताबिक हालांकि फर्जी आईडी में उसके फर्म के नाम की स्पेलिंग गलत दी गई है, लेकिन फोन नंबर सही है। इससे उसे फोन पर धमकियों के आने का खतरा है। थानाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मिश्र ने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed