फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accountants expressed anger over the acts of advocates, picketing continues

लेखपालों ने अधिवक्ताओं के कृत्य पर जताया आक्रोश, धरना जारी

Thu, 26 Sep 2019 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Accountants expressed anger over the acts of advocates, picketing continues
बलिया। जनपद कन्नौज में अधिवक्ताओं द्वारा महिला लेखपालों के साथ दुर्व्यवहार एवं अन्य लेखपालों पर जानलेवा हमला के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिला इकाई के बैनर तले जिले के लेखपालों ने मांडल तहसील में अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को शुरू किया था। जो दूसरे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर अधिवक्ता समाज द्वारा लेखपालों पर हमला की निंदा की गई। धरना सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि लेखपालों पर हमला तथा महिला लेखपालों के साथ दुर्व्यवहार निंदनीय है। इसको लेकर प्रदेश भर में लेखपालों के बीच आक्रोश पनप रहा है। हम लोगों ने अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन को संबंधित पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा है। शासन स्तर से इस संदर्भ में कोई निर्णय नहीं लिया जाता है, तो हम और भी उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष अखिलेश सिंह, छट्ठू यादव,बी एन दुबे, अनुग्रह नारायण सिंह, गुड़िया, संगीता, प्रेमशंकर, राजीव प्रसाद गुप्ता, बैजनाथ सिंह सहित दर्जनों लेखपाल धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed