फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   accident in ballia

टेंपों पलटने से एक की मौत, एक घायल

Fri, 18 Jun 2021 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
accident in ballia
रसड़ा। बलिया मार्ग स्थित माधोपुर पेट्रोल पंप के समीप बृहस्पतिवार की देर शाम टेंपो सीखते समय पलटने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल ने वाराणसी जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। माधोपुर निवासी गाफा पांडेय (40) पुत्र वशिष्ठ पांडेय अपने टेंपो पर माधोपुर निवासी हरेराम (27) पुत्र स्वामीनाथ को चलाना सीखा रहा था। एक वाहन को बचाने में अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया। बलिया से आ रहे सपा नेता मान सिंह सेंगर ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हरेराम की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। मान सिंह अपनी गाड़ी से वाराणसी ट्रामा सेंटर भिजवाया जहां वाराणसी पहुंचते ही हरेराम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed