{"_id":"599871f34f1c1b0e658b46b8","slug":"access-to-thirteenth-in-ragini-s-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"रागिनी की तेरहवीं में पहुंच परिवार को बंधाया ढांढस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रागिनी की तेरहवीं में पहुंच परिवार को बंधाया ढांढस
ballia
Updated Sat, 19 Aug 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
रागिनी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते नगर विधायक आनंद स्वरुप।
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को रागिनी की तेरही पर पैतृक गांव बजहां में सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक सहित विभिन्न दलों के जनप्रनिधियों ने पहुंचकर श्रद्घांजलि दी। पूरे दिन राजनीतिक दलों के नेताओं का जमावड़ा लगा रहा।
रागिनी के तेरही कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आईं सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने पीड़िता के परिवार वालों से मिली। उधर, नगर विधायक आनंद स्वरुप शुक्ला ने भी अपने समर्थकों के साथ रागिनी की तेरही में पहुंचे। उन्होंने रागिनी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने रागिनी के पिता को आश्वासन दिया कि इस प्रकरण में आपके साथ पूरा न्याय होगा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सख्त होगी। इस पूरे प्रकरण मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को अवगत करा दिया गया।
सांसद प्रतिनिधि डॉ. कुंवर अरुण सिंह गामा तथा भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अरुण सिंह बंटू ने भी रागिनी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। वहीं एनसीसी के कर्नल संदीप नयन तथा सैनिक प्रकोष्ट के पूर्व जिलाध्यक्ष अभय शंकर सिंह ने भी रागिनी को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा सपा के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, पूर्व नपा अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता, चंद्रशेखर उपाध्याय सहित पार्टी के कई नेता रागिनी के तेरही में शामिल हुए। सभी नेताओं ने इस प्रकरण के आरोपियों को फांसी दिलाने की मांग की। कहा कि अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो फिर उसके द्वारा किए गए दावों की पोल खुल जाएगी।