{"_id":"6918d85ea5ab5b64340c1207","slug":"abvp-takes-out-procession-welcomed-at-many-places-ballia-news-c-190-1-svns1008-152175-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: एबीवीपी ने निकाली शोभायात्रा, कई जगह स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: एबीवीपी ने निकाली शोभायात्रा, कई जगह स्वागत
विज्ञापन
नगर के टीडी कालेज परिसर से शोभा यात्रा निकालकर नगर भ्रमण करते अभाविप के कार्यकर्ता और पदाधिकार
बलिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रांत के तीन दिवसीय 65वें प्रांत अधिवेशन के दूसरे दिन मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्थापित मंगल पांडेय नगर से शोभायात्रा निकाली गई। रेलवे स्टेशन होते हुए शहीद चौक पहुंचकर शोभायात्रा संपन्न हुई।
शोभायात्रा का जिले के लोगों ने जगह–जगह भव्य और उत्साहपूर्वक स्वागत किया। मार्ग भर विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों तथा युवाओं ने विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधियों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। विद्यार्थी ने ‘भारत माता की जय’ के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।
यात्रा के पश्चात शहीद चौक पर लगे भव्य खुले मंच पर परिषद के राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ल, प्रांत मंत्री शशिकांत मंगलम गुप्ता, नेपाली विद्यार्थी कार्य संयोजक प्रियांशु, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ऋषभ सिंह विशेन, गोरखपुर विभाग संयोजक शुभम गोविंद राव और अनन्या ने क्रमवार संबोधन दिया। वक्ताओं ने नागरिक कर्तव्य, स्वतंत्रता संग्राम में जिले की ऐतिहासिक भूमिका, आपातकाल की घटनाएं, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे राष्ट्रनिष्ठ प्रसंगों तथा समकालीन छात्र-युवा चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन
राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ल ने कहा कि इस शोभायात्रा में पूरे जिले ने देखा कि जब अभाविप जैसा विशाल छात्र संगठन आगे बढ़ता है तो वह किसी भी प्रकार की क्षति या अव्यवस्था नहीं छोड़ता। अपने अनुशासन, संस्कार और संगठनात्मक शक्ति का परिचय देते हुए समाज में सकारात्मक संदेश स्थापित करता है। बड़ी संख्या में होने के बावजूद कार्यकर्ताओं का संयम और मर्यादा ही इस यात्रा की सबसे बड़ी पहचान बनी।
विद्यार्थी परिषद भारत के सभी कॉलेज कैंपसों में छात्र शक्ति को संगठित कर उसे राष्ट्र शक्ति में रूपांतरित करने का कार्य कर रही है,साथ ही उन समाज-विरोधी मानसिकताओं को नेस्तनाबूत कर रही है जो छात्रों में भ्रम, विघटन और राष्ट्र-विरोधी प्रवृत्तियों को बढ़ावा देने का प्रयास करती हैं।
इस अवसर पर पूर्वी उत्तरप्रदेश क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही, क्षेत्रीय छात्रा कार्य प्रमुख प्रो .सुषमा पांडेय, प्रांत अध्यक्ष डॉ.राकेश प्रताप सिंह, प्रांत संगठन मंत्री पुनीत अग्रवाल, विधायक केतकी सिंह, संजय मिश्रा , पूर्व प्रांत मंत्री मयंक राय के साथ ओर गणमान्य लोग उपस्थित रहे।