फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ABVP protest held under the slogan Embrace democracy eliminate anarchy

Ballia News: लोकतंत्र अपनाओ–अराजकता हटाओ के नारे के साथ अभाविप का प्रदर्शन

Sat, 17 Oct 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
ABVP protest held under the slogan Embrace democracy eliminate anarchy
वि​भिन्न मांगों को लेकर जेएनसीयू के मुख्य गेट पर प्रदर्शन करते अ​खिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के
बलिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की बलिया इकाई की ओर से शुक्रवार को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में ‘लोकतंत्र अपनाओ–अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग और न्यायालय जैसी संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता एवं गरिमा बनाए रखने की मांग उठाई। अभाविप ने आरोप लगाया कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर निराधार सवाल उठाना और अराजकता के जरिए दबाव बनाने का प्रयास लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करता है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं और राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
संगठन ने कहा कि निर्वाचन आयोग एक स्वायत्त संवैधानिक संस्था है, जो निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जिम्मेदार है। किसी चुनावी प्रक्रिया या सुधार को लेकर आपत्ति होने पर संविधान और कानून के तहत निर्धारित वैधानिक मंचों का सहारा लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

अभाविप ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें किसी पात्र मतदाता का नाम छूट जाने पर उसे दोबारा जुड़वाने की निर्धारित व्यवस्था है। ऐसे में संवैधानिक संस्थाओं पर अविश्वास फैलाने के बजाय वैधानिक प्रक्रियाओं के माध्यम से समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला संयोजक अभिषेक यादव ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता और चुनाव सुधार प्रक्रियाओं पर निराधार सवाल उठाना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है। जनता के बीच भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को प्रभावित नहीं किया जा सकता। अभाविप ने युवाओं और नागरिकों से तथ्यों के आधार पर राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार करने तथा लोकतांत्रिक तरीकों से अराजकता का विरोध करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed