फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   abuses and threats given in school Campus case against Bansdih chairman on complaint of headmistress

Ballia: स्कूल परिसर में दी भद्दी-भद्दी गालियां और धमकी, प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर बांसडीह अध्यक्ष पर मुकदमा

Sun, 08 Oct 2023 12:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 08 Oct 2023 12:16 PM IST
सार

बलिया जिले के बांसडीह कस्बा स्थित एक विद्यालय में मिड डे मील (एमडीएम) के खाता संचालन को लेकर मच द्वंद्व में नया मोड़ आ गया है। प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर पुलिस ने बांसडीह चेयरमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
abuses and threats given in school Campus case against Bansdih chairman on complaint of headmistress
बांसडीह चेयरमैन पर मुकदमा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बलिया जिले के बांसडीह कस्बा स्थित एक कन्या प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील (एमडीएम) के खाता संचालन को लेकर मच द्वंद्व में नया मोड़ आ गया है। प्रधानाध्यापिका शीला सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बांसडीह चेयरमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रधानाध्यापिका ने बांसडीह चेयरमैन सुनील सिंह पर भद्दी-भद्दी गालियां देने और धमकी देने समेत कई आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


आदर्श नगर पंचायत स्थित संविलियन कन्या प्राथमिक विद्यालय के एमडीएम खाते के संचालन को लेकर बीते बुधवार को प्रधानाध्यापिका शीला सिंह और बांसडीह चेयरमैन के बीच काफी कहासुनी हुई। इसके बाद शीला सिंह ने बांसडीह थाने में बांसडीह चेयरमैन समेत अन्य के खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन

ये है पूरा मामला

बताया कि बुधवार को मेरे विद्यालय का निरीक्षण करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार चौबे आए थे। इस दौरान बांसडीह चेयरमैन सुनील कुमार सिंह बबलू, सभासद वार्ड नंबर 14 कृष्ण कुमार वर्मा और अरुण कुमार सिंह भी पहुंचे। पूछा गया कि यह विद्यालय किस वार्ड में है। यह बताने पर कि विद्यालय वार्ड नंबर पांच में हो तो बांसडीह चेयरमैन भड़क उठे। उन्होंने कहा कि यह कौन बताया है? इस पर मैंने बताया कि पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया है तो वो और आक्रोशित हो उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां मौजूद खंड शिक्षा अधिकारी, विद्यालय के बच्चों, महिला सहायक अध्यपकों और रसोईयो के सामने ही तत्कालीन बीईओ चौरसिया का नाम लेकर भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। कहा कि वो कौन होता है? वार्ड को तय करने वाला। मैं वार्ड तय करूंगा। मेरी ही कुर्सी पर बैठ कर अभद्र भाषा एवं गालीगलौज करने लगे। मुझे समेत अन्य शिक्षकों को सबक सिखाने की धमकी देने लगे।

विद्यालय परिसर में गालीगलौज और चीखने-चिल्लाने से सभी अध्यापक और बच्चे डर गए। विद्यालय का शैक्षणिक माहौल खराब हो गया। प्रधानाध्यापिका ने जानमाल का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। कोतवाल योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। 

चेयरमैन ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ खोला मोर्चा

विद्यालय के एमडीएम खाते के संचालन को लेकर हुई कहासुनी के बाद जहां विद्यालय की प्रधानाध्यापक शीला सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह व अन्य दर्जनों लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। वहीं इसके विरोध में नगर पंचायत के कर्मचारियों ने हड़ताल कर कस्बे की सफाई व्यवस्था को ठप कर प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की मांग की है। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देकर प्रधानाध्यापक के खिलाफ शिकायतों की झड़ी लगा दी है।

शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उक्त विद्यालय में प्रधानाध्यापक द्वारा नियम विरुद्ध वार्ड 14 के सभासद के साथ एमडीएम का संचालन नहीं कर रही हैं। शासनादेश के विरुद्ध 500 छात्रों पर पांच रसोइयों की नियुक्ति की गई है। छात्रों की उपस्थिति के सापेक्ष फर्जी तरीके से बड़ी मात्रा में भोजन ग्रहण करने वाली छात्राओं की उपस्थिति दिखाई जाती है। आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय के कंपोजिट ग्रांट, चहक, खेलकूद आदि मदों का बिना कार्य कराए फर्जी बिल वाउचर से भ्रष्टाचार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed