{"_id":"575d907c4f1c1b0e4211b865","slug":"abhi-hafte-bhar-yun-hi-padega-tapna","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी हफ्ते भर यों ही पड़ेगा तपना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी हफ्ते भर यों ही पड़ेगा तपना
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Sun, 12 Jun 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
बढ़ेगा तापमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई दिनों से मौसम के तल्ख तेवर से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गर्मी और उमस की वजह से अब तो घर भी तंदूर जैसा लगने लगा है। गर्मी से डिहाईड्रेशन का भी खतरा बढ़ गया है। आए दिन मरीज उल्टी, दस्त की शिकायत लेकर जिला अस्पताल आ रहे हैं।
बिजली नहीं मिलने से परेशानी और बढ़ जा रही है। हालांकि रविवार को दोपहर में आसमान में बादल आने के बाद लोगों ने थोड़ी सी राहत जरूर महसूस की। लेकिन मौसम विभाग पटना की मानें तो 20 जून तक मानसून आने की संभावना है।
इस साल गर्मी ने लोगों को ज्यादा ही रूला दिया है। घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। घर के अंदर मकान तप रहे हैं। जिसके कारण घर में रहना भी परेशानी का सबब बन गया है। अभी एक सप्ताह तक गर्मी से जूझना पड़ेगा। वहीं किसान मानसून आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। पशु-पक्षी बेहाल है।
विज्ञापन
अब तो लोग भगवान से यही दुआ कर रहे हैं कि अब मूसलाधार बारिश हो। जिससे थोड़ी राहत मिले। लेकिन अभी प्री मानसून ही राहत दिला सकता है। मौसम विभाग पटना के निदेशक एके सेन की मानें तो 20 जून तक बलिया में मानसून दस्तक दे सकता है।