फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Aarushi got success in National Skating Championship

नेशनल स्केटिंग चैम्पियनशिप में आरूषि को मिली सफलता

Mon, 14 Oct 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Aarushi got success in National Skating Championship
नेशनल स्केटिंग चैम्पियनशिप की विजेता आरूषी। - फोटो : BALLIA
बलिया। नगर के टैगोर नगर निवासी उमेश पाण्डेय की पुत्री आरूषि का नेशनल स्केटिंग चैम्पिनशिप में दबदबा कायम है। नोएडा के ग्रेनो स्टेडिएम में आयोजित स्केटिंग चैम्पियनशिप में दूसरी बार कांस्य पदक मिला है। इस उपलब्धि पर परिवार समेत आसपास के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। आरूषि को लगातार मिल रही सफलता ने जिले का सम्मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

आरएसएफआई द्वारा नोएडा के ग्रेनो स्टेडिएम में 5 से 8 अक्तूबर के बीच नेशनल स्केटिंग चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें आरूषि को कांस्य पदक प्राप्त हुआ है। आरूषि को यह सफलता दूसरी बार मिली है। इसके पहले नोएडा में ही आयोजित प्रतियोगिता में कांस्य पदक मिला था। पदक विजेता आरूषि कक्षा आठ की छात्रा है। स्केटिंग में सफलता की अभी और सीढ़ियां चढ़ना शेष है। अपनी बेटी की सफलता पर गदगद पिता उमेश पाण्डेय ने बताया कि 20 अक्तूबर को मुम्बई में आईसीएसई बोर्ड द्वारा नेशनल स्केटिंग चैम्पियनशिप का आयोजन किया जायेगा जिसमें आरूषि प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed