फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   AAP, workers, dharnas,ballia

खुलासा को गलत बता ‘आप’ ने किया प्रदर्शन

Sat, 30 Jan 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
अमर उजाला ब्यूरो बलिया Updated Sat, 30 Jan 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
AAP, workers, dharnas,ballia
हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने को पुलिस ने प्रेमी पर खुलासा कर दिया। जिससे गलत ठहराते हुए आप कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान मार्च निकाल कर कलेक्ट्रेट के चारो तरफ भ्रमण के बाद जिलाधिकारी के प्रतिनिधि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ओम प्रकाश चौधरी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रकारण  की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।
विज्ञापन



डीएम को सौंपे पत्रक में कहा गया कि छात्रा की हत्या अकेले कोई व्यक्ति नहीं कर सकता है। इस मामले का खुलासा पुलिस ने गुड वर्क दिखाने के लिए जल्दबाजी में कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कहा कि  जिले में हो रहे अपराधों पर रोक लगाने, संगीन धाराओं में आरोपित अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार करने, किसी भी मजदूर किसान की हत्या में उनके परिवार को 50 लाख रुपये देने के साथ ही रजौली गांव के किसान नंद किशोर यादव के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

कहा कि छात्रा के परिवार के  सदस्यों को भी 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। आप के जिला संयोजक अमरेंद्र  सिंह ने कहा कि राजेश साहनी पहले से चिह्नित अपराधी था। अपराधियों को गलत पते पर सिम उपलब्ध कराता था। उसका पुलिस से गहरा संबंध था।

पुलिस को पता है  कि राजेश साहनी के गिरोह में छात्रा की हत्या में कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। सुशांत राज  भारत ने कहा कि जिले में अपराधी और पुलिस का गठबंधन है। इससे प्रदेश के  मुखिया भलीभांति वाकिफ हैं।

इस मौके पर तेजनारायण, डा. प्रदीप, राजेश्वर  तिवारी, सत्येंद्र तिवारी, बलराम राव, मुकेश पांडेय, शक्ति सिंह, विशाल,  दुर्गेश आदि शामिल रहे।


भाजपा के पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने कहा कि हल्दी के एक गांव की रहने वाली युवती के साथ बलात्कार तथा उसकी निर्मम हत्या के मामले में एक आरोपी के अलावा अन्य का भी हाथ है। इस पर पुलिस पर्दा डाल रही है। यह घटना दिल्ली के निर्भयाकांड से कम नहीं है।


पूर्व विधायक ने कहा कि इस प्रकरण की सीबीआई जांच होनी चाहिए। अगर मामले का सही खुलासा न किए जाने से नाराज पूर्व विधायक ने दो फरवरी को कलेक्ट्रेट पर विशाल धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। पूर्व विधायक की अगुवाई में गुरुवार को सायंकाल हल्दी के भरसौंता चट्टी जनसभा व प्रदर्शन किया गया था। जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए थे।

....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed