{"_id":"68a210b19457049b040132fd","slug":"a-young-man-raped-a-teenager-returning-from-school-ballia-news-c-190-1-ana1001-146239-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: स्कूल से लौट रही किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: स्कूल से लौट रही किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर (बलिया)। बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल से लौट रही किशाेरी के साथ 15 अगस्त को एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी युवक पर दुष्कर्म, पॉक्सो और धमकी देने का केस दर्ज किया। आरोपी के चाचा पर भी धमकी देने का केस दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही किशोरी का मेडिकल और बयान कराया जाएगा।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री 15 अगस्त को स्कूल से घर लौट रही थी। रास्ते में गांव का एक युवक बेटी का हाथ पकड़ कर जबरन अपने फॉर्म हाउस पर लेकर चला गया। वहां उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर कुछ लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गया। जयप्रकाश नगर पुलिस चौकी पर सूचना देने पर पुलिस पहुंची और छानबीन की।
आरोपी और उसके चाचा ने मुकदमा दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि चार वर्ष पूर्व भी आरोपी ने बेटी के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया था। उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पर दुष्कर्म, पॉक्सो और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। आरोपी के चाचा पर धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले की विवेचना की जा रही है।