फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A young man immersed in the Ganges river in the game of red sand

लाल बालू के खेल में गंगा नदी में समाया युवक

Mon, 13 Sep 2021 09:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
A young man immersed in the Ganges river in the game of red sand
हल्दी। थाना क्षेत्र के हुकुमछपरा काली माता स्थान के समीप रविवार की शाम लाल बालू के चक्कर में हल्दी गांव का युवक गंगा नदी में समा गया। पुलिस प्रशासन की उदासीनता के कारण सोमवार शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

हल्दी गांव के बगईचा टोला निवासी अखिलेश ऊर्फ मुखिया तुरहा (22) पुत्र श्री तुरहा लाल बालू की नाव पर मजदूरी करता था। रविवार की शाम वह डोरीगंज से लाल बालू की नाव के साथ हुकुम छपरा घाट आया। वहां लाल बालू उतारा जाने लगा। इसी बीच अपने गांव के एक मजदूर के साथ हल्दी स्थित अपने घर आया। कुछ देर घर रहने के बाद वह पुन: नाव पर गया। खाली नाव घाट से 50 मीटर अंदर गई। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन

नाव पर सवार अन्य साथियों ने उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। रविवार की देर शाम हल्दी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सोमवार की सुबह तक उसका पता नहीं चल पाया। घर के साथ ही गांव में कोहराम मचा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धनंजय कुंवर समेत दर्जनों ग्रामीण परिजनों के साथ हुकुम छपरा घाट पहुंचे। इस बाबत थानाध्यक्ष आरएस नागर ने बताया कि सूचना मिली है कि बिहार में कहीं नाव से गिरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed