{"_id":"68b5f685d714dcf2ef0c72d3","slug":"a-storm-will-arise-from-ballia-against-sir-dharmendra-yadav-ballia-news-c-190-1-bal1001-147243-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर के विरुद्ध बलिया से तूफान खड़ा होगा : धर्मेंद्र यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर के विरुद्ध बलिया से तूफान खड़ा होगा : धर्मेंद्र यादव
विज्ञापन
नरहीं । बिरहा सम्राट परशुराम यादव की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि परशुराम बिरहा के पितामह थे। उनकी प्रतिमा का अनावरण कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण )के विरुद्ध बिहार से जो आंधी चली है, बलिया से तूफान खड़ा होगा। क्योंकि बागी बलिया क्रांतिकारियों की धरती है।
नसीरपुर मठ गांव निवासी बिरहा सम्राट परशुराम यादव का निधन 31 अगस्त 2023 को हुआ था। उनको समाधि एक सितंबर को दी गई थी। उसी स्थान पर प्रतिमा स्थापित की गई है। सोमवार को मुख्य अतिथि सांसद धर्मेंद्र यादव ने अनावरण किया। ढाई घंटे तक रहे सांसद धर्मेंद्र यादव उनके परिजनों से भी मिले। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि वोट के अधिकार को छीनकर लोकतंत्र एवं संविधान को खत्म करने की साज़िश चल रही है। हम लोग इसको कामयाब नही होने देंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है, जनता परेशान हैं।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि यह पवित्र जगह ऋषियों, मुनियों की तपोभूमि रही है। यहां से बिरहा, लोकगीत, निर्गुण गायकों ने अपने गायकी का लोहा देश विदेश में मनवाया है।
विज्ञापन
घोसी सांसद राजीव राय, बलिया सांसद सनातन पाण्डेय, विधायक जयप्रकाश अंचल, संग्राम सिंह यादव, पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी, संजय उपाध्याय, लक्ष्मण गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।