{"_id":"632214943168cd037233a607","slug":"a-raw-wall-fell-in-the-rain-the-child-died-ballia-news-vns674235996","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में कच्ची दीवार गिरी, बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में कच्ची दीवार गिरी, बालक की मौत
विज्ञापन
बेरूआरबारी क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवपुर में दीवार गिरने से हुई बालक की मौत के बाद रोती-बिलखती प
- फोटो : BALLIA
पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते कच्चे घर व पेड़ गिर जा रहे हैं। बुधवार को कच्ची दीवार के मलबे में दबने से जहां एक बालक की मौत हो गई। वहीं, मंगलवार की शाम को कई जगह पेड़ गिरने से दुकानों को नुकसान पहुंचा।
बेरुआरबारी। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवपुर में मिट्टी की दीवार गिरने से 9 वर्षीय बालक के दबने से मौत हो गई। इसको लेकर गांव में मातम पसर गया।
क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवपुर निवासी अरुण कश्यप का पुत्र आदित्य कश्यप 9 बुधवार की सुबह अपने पुराने घर की तरफ किसी कार्य से गया था जहां बगल में स्थित मिट्टी की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई जिसके नीचे वह दब गया। आसपास के लोगों ने आनन फानन में मिट्टी हटाकर उसे निकालने के साथ ही इलाज के लिए जिला चिकत्सालय ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनते ही कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंचे लेखपाल और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
गड़वार। कुछ दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश के कारण मंगलवार की रात में कस्बा के त्रिकालपुर मोड़ पर पेड़ गिर गया। वहीं, मछली बाजार में पीपल का पेड़ गिरने से सोनू गोंड की सब्जी दुकान व ओमप्रकाश वर्मा का सत्तू का दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पेड़ गिरने से इनकी गुमटी भी टूट गई। बरवां गांव में मंगलवार की रात बारिश के कारण मुन्ना गोंड के खपरैल व मिट्टी की दीवार का घर भरभराकर कर गिर पड़ा। संयोग अच्छा रहा कि इस दौरान घर में कोई नहीं थे।