फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A playground will be built in every village, government issued decree

प्रत्येक गांव में बनेगा खेल का मैदान, शासन ने जारी किया फरमान

Sat, 08 Feb 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
A playground will be built in every village, government issued decree
बैरिया। हर गांव में एक हेक्टेयर भूमि चिह्नित कर खेल का मैदान विकसित करने के लिए प्रदेश के प्रांतीय रक्षक दल व विकास दल एवं युवा कल्याण के महानिदेशक ने पत्र जारी किया है। पृथक खेल का मैदान के लिए भूमि उपलब्ध न होने की दशा में प्राथमिक विद्यालय के लिए आरक्षित भूमि में से प्राथमिक विद्यालय की आवश्यकता से शेष बची भूमि में खेल का मैदान विकसित करने का भी निर्देश है। इसके अलावा अगर गांव में प्राथमिक विद्यालय के आसपास ग्राम सभा की भूमि हो तो उक्त भूमि को खेल का मैदान बनाना जाएगा।
विज्ञापन

चकबंदी में शामिल गांवों में चकबंदी विभाग द्वारा बचत से प्राप्त न्यूनतम एक हेक्टेयर भूमि को खेल के मैदान के रूप में चिह्नित किया जाना है। चयनित खेल का मैदान विकसित करने व सुविधा उपलब्ध न होने की दशा में राज्य वित्त एवं मनरेगा के तहत खेल का मैदान विकसित करने का प्रावधान किया गया है। भूमि पर खेल के मैदान विकसित करने के लिए समतलीकरण कराकर खेल का मैदान विकसित कराने को कहा गया है। खेल के मैदान की देखरेख संबंधित ग्राम सभा के जिम्मे होगी।
विज्ञापन

शासन का मानना है कि खेल का मैदान उपयुक्त न होने से बच्चे खेलने के लिए अन्यमान्य स्थानों पर जाते है, जहां उन्हें औपचारिक रूप से खेल का वातावरण एवं समुचित स्थान न होने के कारण खेलने में अत्यंत असुविधा का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed