{"_id":"601956131320a83a4a38486c","slug":"a-man-selling-peanuts-entered-the-house-and-raped-the-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः मूंगफली बेचने वाले युवक ने घर में घुसकर युवती से किया दुष्कर्म, न्यायालय ने आरोपित को भेजा जेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः मूंगफली बेचने वाले युवक ने घर में घुसकर युवती से किया दुष्कर्म, न्यायालय ने आरोपित को भेजा जेल
Tue, 02 Feb 2021 07:09 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 02 Feb 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव के घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म करने एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां की तहरीर पर सोमवार देर शाम मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
पीड़िता की मां की तहरीर के मुताबिक वह परिवार का खर्च चलाने मूंगफली बेचती है। वहां बगल में ही एक गैर समुदाय का युवक भी मूंगफली बेचता था तथा कभी-कभी मेरे घर भी आता था। 24 जनवरी को मेरे न रहने पर उसने घर में घुसकर मेरी बेटी से दुष्कर्म किया तथा जान से मारने की धमकी दी। डर से पुत्री ने मुझे कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
31 जनवरी की रात आठ बजे उसने फिर दुष्कर्म किया। मेरे पहुंच जाने और विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मेराज बेग पुत्र बिट्टन बेग निवासी दशतरा, थाना बिसौली जनपद बदायूं के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
जांच पड़ताल के बाद मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। उधर, मंगलवार को युवती का मेडिकल चेकअप कराया गया।