फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A delegation led by Congress MLA met the family of kidnapped Ajay

Ballia News: कांग्रेस विधायक के नेतृत्व में अपहृत अजय के परिजनों से मिला प्रतिनिधि मंडल

Thu, 08 May 2025 06:12 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 08 May 2025 06:12 PM IST
सार

कांग्रेस विधायक के नेतृत्व में अपहृत अजय के परिजनों से प्रतिनिधिमंडल मिला और उन्हें विश्वास दिलाया कि उनकी मदद के लिए साथ खड़े हैं। इसके साथ ही कहा कि प्रशासन इसका जल्द से जल्द खुलासा करे।
 

विज्ञापन
A delegation led by Congress MLA met the family of kidnapped Ajay
पीड़ित के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल फरेंदा विधायक वीरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में घोसवती पहुंचा और पीड़ित परिवार के सदस्यों से मिला। इस दौरान विधायक ने अजय तिवारी के परिजनों से घटनाक्रम की जानकारी ली।

विज्ञापन


इस मुश्किल घड़ी में ढांढस बंधाया और अजय तिवारी की पत्नी इंद्रावती देवी को विश्वास दिलाया कि उनके पति को घर वापस लाने की लड़ाई पार्टी सड़क से सदन तक लड़ेगी। इस मौके पर मौजूद थाना अध्यक्ष सुखपुरा से भी मामले की जानकारी लेने के उपरांत प्रतिनिधिमंडल ज़िला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक से उनके कार्यालय में मिला।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने घटना की जांच की प्रगति और मामले के जल्द से जल्द निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस मौके पर विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा की प्रदेश की योगी सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और अपराधी बेलगाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अपराधियों का हौसला बुलंद है और हत्या, लूट और अन्य घटनाओं की ख़बरें अब आम हो गई हैं। बलिया की इस घटना से इस बात की पुष्टि होती हैं। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक सुधीर राय, राघवेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, उमाशंकर पाठक, जैनेंद्र पांडेय, पुनीत पाठक, ओमप्रकाश तिवारी, मकसूद अंसारी, विजेन्द्र पाण्डेय, अबुल फैज़, परशुराम राम आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed