फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A cattle herder drowned while crossing a drain holding the tail of a buffalo and died

Ballia News: भैंस की पूंछ पकड़कर नाला पार करते समय डूबा पशुपालक, मौत

Wed, 14 Aug 2024 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
A cattle herder drowned while crossing a drain holding the tail of a buffalo and died
दुबहड़ थाना के स्थानीय गांव मेें सोमवार को भैंस चराने दियारे में जा रहा पशुपालक बाढ़ से लबालब नाला पार करते समय डूब गया। वह भैंस की पूंछ पकड़ कर नाला पार कर रहा था। डूबने की खबर लगते ही गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजवाया।
विज्ञापन

दुबहड़ गांव निवासी राजनाथ यादव(40) रोज की तरह सोमवार को दियारे में भैंस चराने गया था। गांव के दक्षिण नाला बाढ़ के पानी से लबालब हुआ था, भैंस की पूंछ पकड़कर नाला पार कर रहा था, उसी दौरान गहरे पानी में पूंछ छूटने के कारण डूब गया। देर शाम को घर न लौटने पर परिजन उनकी तलाश करने लगे। गांव से पूरब नाले में एक शव पड़ा होने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि घर पर पूजा हो रही थी, वह भैंस को नाला पार कर लौटने की बात कह कर घर से निकले थे। सुबह पानी में शव उतराया मिला, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजवा दिया। मौत की खबर पर परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल रहा। थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया की भैंस चराने नाला पार कर रहे पशुपालक की डूबने से मौत हो गई है। पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed