{"_id":"6852c7d42efba267730e64ad","slug":"a-car-running-on-the-road-suddenly-caught-fire-five-people-saved-their-lives-by-jumping-there-was-chaos-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सड़क पर चल रही कार में अचानक लगी आग, पांच लोगों ने कूदकर बचाई जान, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सड़क पर चल रही कार में अचानक लगी आग, पांच लोगों ने कूदकर बचाई जान, मची अफरा-तफरी
Wed, 18 Jun 2025 08:00 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 18 Jun 2025 08:00 PM IST
सार
कदम चौराहा के मठिया के पास शहर की तरफ जा रही कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कार में सवार पांच लोगों ने बाहर कूदकर अपनी जांन बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
कार में आग से मचा हड़कंप
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
शहर के कदम चौराहा के पास बुधवार को चलती हुई कार में अचानक आग लग गई। गाड़ी चला रहा चालक व अन्य लोग गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगते हड़कम्प मच गया। आसपास के लोग पानी व धूल डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग पूरी गाड़ी को जद में ले लिया। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग बुझाई गाड़ी पूरी तरह से जल गई थी।
विज्ञापन
एनएच-31 पर बैरिया की तरफ से शहर में जा रही एक कार कदम चौराहा के निकट मठिया के बिजली के ट्रांसफार्मर के पास पहुंची अचानक उसमें आग लग गई। कार में महिला समेत पांच लोग सवार थे। आसपास के लोग गाड़ी से धुआं निकलते देख चालक को गाड़ी रोकने का ईशारा करने लगे।
विज्ञापन
चालक ने आग देख साइड में गाड़ी कर कूद गया, पीछे बैठी महिला समेत अन्य लोग बाहर निकल कर दूर खड़े हो गया। चलती कार को देखते दोनों तरफ वाहनों का जाम लग गया। आस पास के लोगों ने पानी फेंककर आग बुझाने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग को बुझाया। प्रभारी कोतवाल विजेंद्र कुमार ने बताया कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। समय रहते बाहर निकल गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन