{"_id":"57-80749","slug":"Ballia-80749-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पूजा के लिए अभी से बनने लगी वेदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पूजा के लिए अभी से बनने लगी वेदी
Ballia
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। नगर सहित ग्रामीणांचलों में दीपावली व भैयादूज संपन्न होनेके बाद अब छठ पूजा की तैयारी अब जोर पकड़ने लगी है। छठ घाट के लिए लोगों ने अपने मन मुताबिक जगह का चुनाव करने के बाद वहां पर सीमेंटेड व मिट्टी की वेदी निर्माण भी शुरू कर दिया है।
गुरुवार को छठ पूजा के मद्देनजर प्रमुख बाजारों में वस्त्र और सामान की खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ देखी गई। बाजार लोगों से ठसाठस भरा हुआ था। अभी से छठ पूजा के लिए दुकानदारों ने नारियल से लेकर अन्य फलों को बाजार में गिराना शुरू कर दिया है। कुछ फलों की खरीददारी भी शुरू हो गई है। छठ के मद्देनजर बाजार में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था। चौक समेत अन्य इलाके में पुलिस कर्मी चक्रमण करते रहे। शहीद चौक के चारों तरफ छठ पूजन संबंधित सामाग्रियों की दुकान सज गई है। गंगा के छठ घाटों की साफ-सफाई का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। वहीं बाजार में नारियल एवं सुपली की दुकानें सजने लगी है। ऐसे में दो दिनों से शांत पड़ा बाजार एक बार फिर से गुलजार हो गया। नगर के बाजार में भीड़ के चलते लोगों की पैदल ही चलना पड़ रहा है। कपड़ा एवं रेडिमेड की दुकानों पर भी महिलाओं एवं बच्चों की भीड़ देखने को मिल रही है। छठ के चलते शहर के विभिन्न मार्ग पर जाम के झाम में पूरे दिन कराहता नजर आया। समिति के सदस्य घाटों की सफाई में लगे हुए हैं।