{"_id":"65960","slug":"Ballia-65960-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"टहनी से दबकर वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टहनी से दबकर वृद्धा की मौत
Ballia
Updated Sun, 17 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चितबड़ागांव। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 15 गांधीनगर निवासिनी शहमद खातून (85) पत्नी स्व. महरूम इस्माइल शनिवार को सुबह करीब नौ बजे गाजीपुर-बलिया मुख्य मार्ग पर जामुन की पेड़ के नीचे बैठी थीं। इसी बीच पेड़ की एक टहनी टूटकर उसके ऊपर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने तत्काल स्थानीय एक अस्पताल पर पहुंचाया जहां से हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। लेकिन बीच रास्ते में ही वृद्धा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन