{"_id":"65954","slug":"Ballia-65954-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव के लिए प्रशासन और प्रत्याशी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव के लिए प्रशासन और प्रत्याशी तैयार
Ballia
Updated Sun, 17 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बलिया। नगर निकाय चुनाव के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां अपने अंतिम दौर में है। जिले के दो नगर पालिका परिषद एवं सात नगर पंचायत अध्यक्ष पद के 104 उम्मीदवार और 819 सदस्य पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 24 जून को दो लाख 81 हजार 702 मतदाता करेंगे।
निकाय चुनाव के लिए जनपद में 376 मतदान स्थल, 108 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इसके लिए 32 जोनल तथा 12 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई है। मतदान के संचालन के लिए 1660 कार्मिकों की ड्यूटी होगी। नगर पालिका रसड़ा के लिए 23 जून को मतदान पार्टी सुबह सात बजे से मतदान स्थल के लिए प्रस्थान करेगी। तहसील भवन रसड़ा स्ट्रांग रूम होगा। रसड़ा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एवं सभासदों के पक्ष में पड़े मतदानों की गणना सात जुलाई को तहसील भवन में ही होगी। सदर नगर पालिका परिषद के लिए मतदान पार्टियां 23 जून को ही सुबह सात बजे से प्रस्थान करेंगी। स्ट्रांग रूम मंडी समिति परिसर का का तीखमपुर होगा। मतदानों की गणना शेड मंडी समिति तीखमपुर में किया जाएगा। नगर पंचायत चितबड़ागांव तहसील सदर प्रांगण से सुबह सात बजे से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इनकी वापसी 24 जून को शाम छह बजे मंडी समिति परिसर तीखमपुर से होगी। मतगणना सात जुलाई को मंडी समिति में होगी। नगर पंचायत बिल्थरारोड के लिए मतदान कर्मियों की रवानगी 23 जून को सुबह सात बजे से होगी। वे जीएमए इंटर कालेज बिल्थरारोड से रवाना होंगे। मतगणना सात जुलाई को जीएम इंटर कालेज पर ही किया जाएगा। नगर पंचायत सहतवार के लिए पोलिंग पार्टियां तहसील बांसडीह से सुबह सात बजे से रवाना होंगी। स्ट्रांग रूम हाल (नया भवन) होगा। रेवती नगर पंचायत के लिए बांसडीह तहसील प्रांगण से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। स्ट्रांग रूम हाल इंटर कालेज होगा। नगर पंचायत मनियर के लिए मतदान कर्मियों की रवानगी 23 जून को सुबह सात बजे से होगी। मतगणना राजस्व अभिलेखाकार पर किया जाएगा। नगर पंचायत बांसडीह के लिए मतदान कर्मियों की रवानगी 23 जून को सुबह सात बजे से होगी। स्ट्रांग रूम तहसील बांसडीह तथा मतगणना स्थल सभाकक्ष बांसडीह होगा। सिकंदरपुर नगर पंचायत के लिए मतदान कर्मियों की रवानगी जूनियर हाईस्कूल सिकंदरपुर से सुबह सात बजे होगी। सिकंदरपुर के लिए स्ट्रांग रूम जूनियर हाईस्कूल बनाया गया है।
इनसेट...
नौ दर्जन वाहनों से मतदान पार्टियाें की होगी रवानगी
बलिया। आगामी नगर निकाय चुनाव के लिए करीब नौ दर्जन वाहनों को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। इसमें भारी वाहनों के बीच से 40 से 45 बसें, चार दर्जन मीनी बसें एवं 10 कमांडर जीपों को चयनित किया गया है।
विज्ञापन
इनसेट...
सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण
बलिया। निकाय चुनाव के क्रियान्वयन में शांतिपूर्ण स्थापना एवं इस दिशा में सुविधाओं के मद्देनजर जिले के दो नगर पालिका परिषदों में संबंधित क्षेत्र के सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों ने शनिवार को मतदान स्थलों का निरीक्षण किया। इस दिशा में मतदान कार्मियों का द्वितीय प्रशिक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी/सीडीओ शरद कुमार सिंह के नेतृत्व में 18 व 19 को होगा।
निकाय चुनाव :
भोंपू का शोर और चुनावी भाषण से नगर गुलजार
प्रत्याशियों के आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी
बिल्थरारोड। निकाय चुनाव की बयार से नगर सराबोर है। चुनाव प्रचार शबाब पहुंच गया है। एक दूसरे को पटखनी देने की जुगत में जुटे प्रत्याशियों व समर्थकों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में लामबंद करने की जी-तोड़ कोशिश कर रहे हैं। चुनावी रणनीतिकारों ने चुनावी हवा बहाने के लिए ताल-तिकड़म का सहारा लेने में कोई गुरेज नहीं कर रहे हैं। नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से प्रत्याशी अपने को जनता का सच्चा हमदर्द साबित करने में कोई कोरकसर छोड़ना नहीं चाहते हैं। गोलबंद प्रत्याशियों का हुजूम भोर से देर रात तक मतदाताओं के चौखट पर मत्था टेक वोट की भीख मांगने में मसगूल हैं। चुनाव आयोग की सख्ती के बावजूद प्रत्याशियों द्वारा चुनाव में पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। धनबल व बाहुबल का प्रभुत्व स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा है। जुलूस व नारेबाजी की प्रक्रिया जारी है। विकास का सब्जबाग दिखाकर वोट हथियाने की जुगत में प्रत्याशी अन्य की तुलना में अपने को ज्यादा प्रभावशाली सबित करने में जुटे हैं। मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए नित नए हथकंडे इस्तेमाल किए जा रहे हैं। नगर के चट्टी-चौराहों से लेकर चायपान की दुकानों पर प्रत्याशियों को लेकर मंथन का दौर चल रहा है। जातीय मतों के विखराव से प्रत्याशी हैरान हैं। मतदाताओं की चुप्पी से प्रत्याशियों पेशानी पर बल पड़ गए हैं। मतदाताओं का रूख क्या होगा, अभी से कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
निकाय चुनाव में आयोग के निर्देश तार-तार
बिल्थरारोड। निकाय चुनाव में आदर्श आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सभा, जुलूस, प्रचार व जनसंपर्क के माध्यम से प्रत्याशी चुनावी समर फतह करने की जुगत में हैं।
सार्वजनिक स्थानों, दीवारों पर प्रचार सामग्रियां अंधाधुन चस्पा की जा रही हैं। प्रशासनिक अनुमति के बावजूद प्रत्याशियों द्वारा समयावधि का कोई ख्याल नहीं रखा जा रहा है। रिक्शों पर प्रचार कैसेट की भरमार है, वहीं चार पहिया वाहनों द्वारा गीत-संगीत के माध्यम से मतदाताओं को भरमाने का उपक्रम किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग की सख्ती का असर साफ दिखाई दिया। लेकिन निकाय चुनाव में आयोग की सारी सख्ती हवा-हवाई साबित हो रही है। आचार संहिता का शत प्रतिशत अनुपालन कहीं देखने को नहीं मिल रहा है।