फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   जमीन से निकला तैलीय पदार्थ

जमीन से निकला तैलीय पदार्थ

Fri, 20 Sep 2013 05:37 AM IST
Ballia
Ballia Updated Fri, 20 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
हल्दी। क्षेत्र के चैनछपरा गांव में एक स्थान पर धरती पिछले काफी दिनों से काफी गरम है। वहां से तेल युक्त पदार्थ निकल रहा है। गुरुवार को बारिश के बाद वहां पहुंचे सैकड़ों लोग यह देख दंग रह गए। तैलीय पदार्थ निकलने से तेल का भंडार एवं गंधक के होने की संभावना जताई जा रही है। घटना पूरे जिले में कौतूहल का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन

विकास खंड बेलहरी के ग्राम सभा बजरहां अंतर्गत चैनछपरा गांव के सुदेश गुप्ता के दरवाजे के समीप लगभग चार फीट चौड़ी एवं नौ फीट लंबी जमीन एक पखवारे से धधक रही है। उस जमीन के टुकड़े पर नंगे पांव दो मिनट खड़ा रह पाना काफी मुश्किल है। गुरुवार की दोपहर में हुई बारिश के बाद जमीन के अंदर से तैलीय पदार्थ निकलने लगा। इसकी सूचना गांव के पूर्व प्रधान ने जिलाधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव को दे दी। सूचना के बाद प्रशासन ने खनन एवं पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी। इस बाबत पूछे जाने पर सतीश चंद कालेज के भूगोल विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर संजीव कुमार चौबे ने कहा कि मैंने उस जमीन का निरीक्षण किया है। तेल युक्त मिट्टी एवं बाढ़ के दौरान पानी में तेल के मिले होने से ऐसा लग रहा है कि जमीन के अंदर कोई तैलीय पदार्थ हो। हालांकि इसके बारे में स्पष्ट रूप से भूगर्भ विज्ञानी एवं ओएनजीसी के जानकार ही कुछ
विज्ञापन

जानकारी दे सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed