फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   96 people get new lights

96 लोगों को मिलेगी नई रोशनी

Thu, 24 Dec 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Thu, 24 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
96 people get new lights
जिला चिकित्सालय में गुरुवार को नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सांसद भरत सिंह ने दीप जलाकर किया। कुल छह सौ लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। इसमें से 96 मोतियाबिंद के मरीजों के आपरेशन के लिए चिकित्सालय में भर्ती किया गया।
विज्ञापन



इस दौरान बीएचयू वाराणसी नेत्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. वीपी सिंह और उनकी टीम के साथ ही जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने छह सौ  लोगों का नेत्र परीक्षण किया। इसमें से 96 मोतियाबिंद मरीजों को आपरेशन के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया।
विज्ञापन


इनका आपरेशन 25 दिसंबर को जिला चिकित्सालय में होगा। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि बलिया लोकसभा क्षेत्र का नेतृत्व करने का अवसर जनता के आशीर्वाद से मिला है। क्षेत्र की जनता का सेवा पहली प्राथमिकता है। क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सौभाग्य है कि मोतियाबिंद मरीजों की सेवा का अवसर मिला है।  इसके पहले नि:शक्त जनों की सेवा का अवसर प्राप्त हुआ था। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीके सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. पीएन नाडर, नेत्र चिकित्सक डा. एस प्रसाद, डा. वीपी सिंह, डा. महतो, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अरुण सिंह, शंकर सिंह, राजीव मोहन चौधरी, डा. कुंवर स्वरूप सिंह, डा. प्रेमप्रकाश सिंह, संजय पांडेय, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed