{"_id":"66fb3e0f86b99bfda2061494","slug":"95-lakh-released-for-pothole-relief-140-km-roads-will-be-improved-ballia-news-c-190-1-bal1002-123818-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: गड्ढा मुक्ति के लिए 95 लाख जारी, 140 किमी तक संवरेंगी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: गड्ढा मुक्ति के लिए 95 लाख जारी, 140 किमी तक संवरेंगी सड़कें
विज्ञापन
बलिया। त्योहारों को देखते हुए अक्तूबर में जर्जर सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाना है। इसके लिए शासन से धनराशि स्वीकृत हो गई है। शासन के निर्देश पर सड़कों को 30 अक्तूबर तक हर हाल में गड्ढामुक्त करना है।
शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें मानक के अनुरूप न बनने व बरसात के कारण जर्जर हो गई हैं। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। जिला मार्ग अन्य जिला मार्ग से लेकर संपर्क मार्ग गड्ढों से अटे पड़े हैं। शासन नवरात्र, दशहरा, दीपावली व छठ पूजा त्योहार को देखते हुए सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए धनराशि जारी की है। इसके लिए 95 लाख अवमुक्त हुआ है। इससे जिले की 140 किमी जर्जर सड़कों को दुरूस्त किया जाएगा। इसमें 70 सड़कें शामिल हैं। खराब सड़कों के कारण बारिश के मौसम में लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। खासकर बुजुर्ग व महिलाओं को।
प्रांतीय खंड में 60 व निर्माण खंड में 35 लाख मिला धन : सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए शासन ने जिले में 95 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। इसमें लाेक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को 60 लाख मिला है। जिससे 45 सड़कों को 90 किमी गड्ढा मुक्त किया जाएगा। वहीं, लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड को 35 लाख की धनराशि मिली है। इससे 25 सड़कों पर 50 किमी तक गड्ढा मुक्त किया जाएगा।