{"_id":"61ae42f98a1e3016547bddc8","slug":"94-new-health-sub-centers-started-in-the-district-ballia-news-vns6264623197","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में शुरू हुए 94 नवीन स्वास्थ्य उप केन्द्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में शुरू हुए 94 नवीन स्वास्थ्य उप केन्द्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जनपद के दूरदराज इलाकों के लोगों को घर के नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को 94 नवीन स्वास्थ्य उपकेंद्र शुरू हो गए। इनका वर्चुअल लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इसी के साथ मंत्रा नामक एक एप का भी उद्घाटन किया गया। इस एप के माध्यम से एएनएम गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की रियल टाइम ट्रैकिंग करेंगी।
कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रदेश में पांच हजार नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों का लोकार्पण किया। इस कड़ी में बलिया में भी 94 नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों का लोकार्पण हुआ। नवीन स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सा सेवा के अलावा नियमित टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की भी सुविधा रहेगी। इन केंद्रों पर एएनएम की तैनाती की जाएगी। इसके लिए शासन से 56 एएनएम मिलेंगी। सहयोग के लिए आशाओं को भी लगाया जाएगा। जांच और दवा की व्यवस्था भी रहेगी। बैरिया में छह, चिलकहर में नौ, बांसडीह पांच, बेलहरी में दो, हनुमानगंज में 10, बेरुआरबाड़ी में पांच, दुबहड़ में छह, गड़वार में चार, मनियर में तीन, नगरा में 10, मुरलीछपरा में चार, नवानगर में दो, रसड़ा में आठ, पंदह में चार, रेवती में चार, सीयर में छह और सोहांव में छह नए स्वास्थ्य उपकेंद्र शामिल हैं। एसीएमओ डॉ. वीरेन्द्र कुमार, डॉ. आरडी राम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. आरबी यादव, डीसीपीएम पुष्पेंद्र सिंह शाक्य, उपेंद्र चौहान उपस्थित रहे।