फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   लेखपालों ने तहसील परिसर में किया प्रदर्शन

लेखपालों ने तहसील परिसर में किया प्रदर्शन

Tue, 03 Oct 2017 11:07 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
लेखपालों ने तहसील परिसर में किया प्रदर्शन
बांसडीह/रसड़ा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर बांसडीह तहसील संघ के अध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को तहसील परिसर में सैकड़ों लेखपालों ने प्रदर्शन किया। लेखपालों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री मांग पत्र तहसीलदार बांसडीह लालबाबू दूबे को सौंपा।
विज्ञापन

लेखपालों ने मांग की कि शैक्षिक अहर्ता स्नातक करने व पदनाम राजस्व उपनिरीक्षक करने के साथ ही ग्रेड पे 2000 से बढ़ा कर 2800 किया जाए। एसीपी विसंगत दूर की जाए, राजस्व निरीक्षक के पदों पर सीधी भर्ती को समाप्त किया जाय और संशोधित राजस्व निरीक्षक नियमावली 2017 को कैबिनेट से पारित करना, रिक्त राजस्व निरीक्षक पदों को पदोन्नति कर लेखपालों को उस स्थान पर शीघ्र लाया जाए। पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाली की जाए। इस दौरान वक्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जम कर नारे लगाए और कहा कि यह सरकार मजदूर किसान के साथ ही हम सभी के खिलाफ कार्य करने वाली सरकार है। इसका नतीजा इसे भुगतना पड़ेगा। संघ के जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह, अविनाश सिंह, विवेक सिंह, विजय सिंह, मोहम्मद समर, दिलीप सिंह, सत्येंद्र राणा, रामजी पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन प्रेमशंकर सिंह व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह ने किया।
विज्ञापन

उधर रसड़ा प्रतिनिधि के अनुसार तहसील प्रांगण में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तत्वावधान में लेखपालों ने मंगलवार को मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन एवं आम सभा कर आवाज बुलंद की। छह सूत्रीय मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री से संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी बाबू राम को सौंपा । उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ द्वारा शासन को दिए गए छह सूत्री मांग पत्र राजस्व परिषद की संस्तुति प्रशासन की सहमति के बावजूद कोई शासनादेश एवं नियमावली निर्गत न किए जाने, लेखपालों पर विधायकों एवं मंत्रियों द्वारा अपमानजनक टिप्पणी किए जाने पर आक्रोशित लेखपालों ने नारेबाजी करते हुए तहसील प्रांगण में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन एवं आमसभा में लेखपालों ने अपनी मांगे लेखपाल पद की शैक्षिक अहर्ता स्नातक करने वह पदनाम राजस्व उपनिरीक्षक करने एवं प्रारंभिक वेतनमान ग्रेड पे 2000 हजार से बढ़ाकर 2800 करने, एसीपी विसंगति दूर करना, राजस्व निरीक्षक के पदों पर सीधी भर्ती समाप्त कर लेखपालों को पदोन्नति द्वारा राजस्व निरीक्षकों के सभी पदों पर भरना, विशिष्ट परिस्थितियों में लेखपाल में प्रदेश की किसी भी जनपद में स्थानांतरण करना, लैपटॉप एवम स्मार्टफोन उपलब्ध कराना, वर्ष 2001 में चयनित 2003 - 04 में प्रशिक्षित किंतु किन शासन/ परिषद स्तर से विलंब के कारण 1 अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त लेखपालों को विज्ञप्ति चयन प्रशिक्षण के समय पुरानी पेंशन व्यवस्था को लाभ प्रदान करना मांगों को लेकर आवाज बुलंद किया। इस मौके पर अध्यक्ष देवेंद्र नाथ राय, सुधीर कुमार पांडेय, विपिन बिहारी राय, मार्कण्डेय दीक्षित, चौधरी विजय कुमार, रविंद्र यादव, कामेश्वर यादव, जितेंद्र राम, बलवीर सिंह, नंदलाल सिंह, शैलेन्द्र खरवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed