फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   डीएसओ ने पूर्ति निरीक्षक की जांच को ठहराया सही

डीएसओ ने पूर्ति निरीक्षक की जांच को ठहराया सही

Tue, 25 Jul 2017 11:42 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
डीएसओ ने पूर्ति निरीक्षक की जांच को ठहराया सही
नगरा। विकास खंड नगरा के खरुआव गांव में कोटेदार द्वारा बेचे गए खाद्यान्न की जांच को जिलापूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह सोमवार को पहुंचे। मौके पर कोटेदार नहीं मिला, लेकिन डीएसओ ने पूर्ति निरीक्षक की जांच को सही ठहराया। वहीं कोटेदार पर कार्यवाही की बात कही। डीएसओ की जांच से कोटेदारो में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

खरुआव गांव में कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष चिलकहर मनोज भारती के नेतृत्व में तहसील दिवस पर शिकायत पत्र सौपी थी। शिकायत की जांच के लिए पूर्ति निरीक्षक रसड़ा खरुआव गांव पहुंचे। दूकान की जांच की तो नब्बे बोरी खाद्यान्न कम मिला। पूर्ति निरीक्षक ने अपनी जांच रिपोर्ट एसडीएम रसड़ा को सौंप दी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद भी तहसील के अधिकारी टाल मटोल करते रहे। इधर ग्रामीण भाजपा नेता मनोज भारती के साथ इस मामले की शिकायत डीएम से की।
विज्ञापन

डीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलापूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह को जांच करने का निर्देश दिया। जिलापूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह अपने टीम के साथ खरुआव पहुंचे और पूर्ति निरीक्षक की जांच का पुष्टि किए। डीएसओ ने कोटेदार के खिलाफ कार्यवाही में विलंब के लिए तहसील की अधिकारियों को दोषी बताया। जांच सही पाए जाने के बाद कोटेदार के खिलाफ गाज गिरनी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास खंड नगरा के खरुआव गांव में कोटेदार द्वारा बेचे गए खाद्यान्न की जांच को जिलापूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह सोमवार को पहुंचे। मौके पर कोटेदार नहीं मिला, लेकिन डीएसओ ने पूर्ति निरीक्षक की जांच को सही ठहराया। वही कोटेदार पर कार्यवाही की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed