फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बिना मान्यता के नहीं चल सकेंगे विद्यालय: डीआईओएस

बिना मान्यता के नहीं चल सकेंगे विद्यालय: डीआईओएस

Thu, 29 Jun 2017 11:31 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
बिना मान्यता के नहीं चल सकेंगे विद्यालय: डीआईओएस
बलिया। नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने जनपद में पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता प्राथमिकता पर होगी। इसके लिए एक जुलाई से समस्त शासकीय, अशासकीय एवं समस्त संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया जायेगा। बिना मान्यता के संचालित विद्यालय एवं बिना रजिस्ट्रेशन कोचिंग चलते पाये जाने पर विभागीय कार्यवाही भी होगी। बता दें कि डीआईओएस 27 जून को कार्यभार ग्रहण किए हैं। श्री राय महाराजगंज व चंदौली में डायट प्राचार्य के पद पर रह चुके हैं। इसके अलावा गोरखपुर, बस्ती, जौनपुर, वाराणसी में बीएसए पद पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि विद्यालय में समस्त शिक्षको एंव कर्मचारियों की समय से उपस्थिति अनिवार्य होगी। विद्यालय में बॉयोमैट्रिक मशीन सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगाना सुनिश्चित कराया जाएगा। कोई भी अध्यापक बिना काम के कार्यालय में नहीं आएंगे। उनका कोई भी कार्य बिना किसी रूकावट के ससमय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed