फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   नगरपालिका व नगर पंचायतों में दोबारा होगा रैपिड सर्वे

नगरपालिका व नगर पंचायतों में दोबारा होगा रैपिड सर्वे

Fri, 16 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
नगरपालिका व नगर पंचायतों में दोबारा होगा रैपिड सर्वे
बलिया। नगरपालिका और नगर पंचायतों में हुए रैपिड सर्वे को शासन ने निरस्त कर दिया है। सर्वे दोबारा कराने के निर्देश जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने जारी किए हैं। संबंधित उपजिलाधिकारी को प्रभारी अधिकारी नामित कर दिया है। जिलाधिकारी ने नगरपालिका परिषद बलिया और नपं चितबड़ागांव के लिए उपजिलाधिकारी सदर को प्रभारी बनाया है। नपा रसड़ा के लिए एसडीएम रसड़ा को, नगर पंचायत बांसडीह, रेवती, सहतवार और मनियर के लिए एसडीएम बांसडीह को, नपं सिकंदरपुर के लिए एसडीएम सिकंदरपुर को, नगर पंचायत बेल्थरारोड के लिए एसडीएम बेल्थरारोड को और नगर पंचायत बैरिया के लिए एसडीएम बैरिया को प्रभारी अधिकारी बनाया है। निर्देश दिया है कि उपलब्ध कराये गये प्रपत्रों के अनुसार पिछड़ी जातियों की वार्डवार संख्या का रैपिड सर्वे का कार्य निर्धारित समय के अंदर सकुशल संपन्न कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed