फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   91 corona infected including policeman, health worker

पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी समेत 91 कोरोना संक्रमित

Thu, 30 Jul 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
91 corona infected including policeman, health worker
बढ़ते कोरोना मरीज को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर शंकरपुर गांव के मुख्य मार्ग को सील कराते - फोटो : BALLIA
बलिया। कोरोना जांच की बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में 91 नए लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें एक पुलिसकर्मी और स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल है। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 1648 हो गई है। अगर दूसरे जिले में रहने वाले जिले के संक्रमित लोगों की संख्या भी जोड़ दी जाए तो कुल संख्या 1760 हो जाएगी। जिले में पहले से भर्ती 1557 से 741 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 891 है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि ब्लाक सोहांव के एक, नसीरपुर कला में एक, चितबड़ागांव में दो, सीएचसी नरही में एक पॉजिटिव केस पाया गया है। रसड़ा के वार्ड नंबर एक में एक, नगहर में एक, उत्तरपट्टी में एक, मेउरी में एक, सवरूपुर में एक, अमहरपट्टी में एक, ताड़ीबड़ागांव में एक, रसड़ा में एक, कोतवाली रसड़ा में तीन पॉजिटिव केस पाया गया है। वहीं गड़वार के बहादुरपुर कारी में दो, गड़वार में एक, नूरपुर में एक, आमडारी में एक, शाहपुर में एक पॉजिटिव केस मिला है। इसी प्रकार बांसडीह के ताली पिंडहरा में तीन, बांसडीह में तीन, मुडियारी में तीन, वार्ड नंबर चार में एक पॉजिटिव केस पाया गया है। हनुमानगंज के नयाचौक जापलिनगंज में चार, कृष्णानगर में एक, उमरगंज में दो, कलेक्ट्रेट कालोनी में एक, बहादुरपुर नई बस्ती में तीन, जिला कारागार में एक, जीराबस्ती में एक, मिश्रनेवरी में एक, धर्मपुरा में एक, शीशमहल के बगल में एक, पक्कीकोट में एक पॉजिटिव केस मिला हैं।
विज्ञापन

बेरूबारबारी के सुखपुरा थाना में एक, सीयर के इंदौली में चार, पन्नालाल कटरा में एक, वार्ड नंगर एक में एक, सीसंड में एक, ककरासो में एक, अमरावती मोहल्ला में एक तथा दुबहर के रामपुर टिटही में दो, शिवरामपुर में तीन, अररा में एक पॉजिटिव केस मिला। जबकि विकास पंदह के सरनी कोथ में तीन, पकड़ी में एक तथा मनियर के बड़ागांव में सात, बैडिया के रानीगंज में तीन, दुर्जनपुर में दो, श्रीनगर में एक, करनछपरा में एक, बेलहरी के भरसौता में दो और बेलहरी में एक पॉजिटिव केस मिला है। बताया कि स्वास्थ्य टीम सभी मरीजों को इलाज के लिए एंबुलेंस से एल-1 अस्पताल में भर्ती कराने की कवायद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
18 माह का बच्चा व बालरोग विशेषज्ञ समेत सात मिले पॉजिटिव
घोघा। बांसडीह में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। लगातार तीसरे दिन को सात पॉजिटिव लोग पाए गए। बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाँसडीह पर 52 लोगों की कोरोना की जांच में सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक बच्चों का चिकित्सक सहित भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित तीन महिलाएं और एक 18 माह का बच्चा पॉजिटिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed