{"_id":"5e402bd48ebc3ee5af3ed45c","slug":"8304-people-investigated-at-80-health-centers-ballia-news-vns509789923","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 स्वास्थ्य केंद्रों पर 8304 लोगों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 स्वास्थ्य केंद्रों पर 8304 लोगों की जांच
विज्ञापन
बलिया। जिले के 78 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा शहर के दो नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। दूर दराज के इलाकों व मलिन बस्तियों में रहने वाले 8304 लोगों का मुफ्त जांच हुआ और दवाएं दी गईं। शहरी क्षेत्र में मेले का शुभारंभ जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही और ग्रामीण क्षेत्रों में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मेले का उद्घाटन किया। मेले में मौसमी बुखार की जांच के अलावा प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं और गर्भवती, बाल और किशोर स्वास्थ्य से जुड़ी जांच पर खास जोर रहा।
शहर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदुआ में मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने किया। उन्होंने आयुष्मान भारत के लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। कहा कि मेले में वह सभी सुविधाएं एक ही जगह पर लोगों को मिल जाएं, जिसके लिए उन्हें बाकी दिनों में कामकाज छोड़कर अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सीएमओ डॉ. प्रीतम कुमार मिश्र ने बताया कि 78 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, जबकि दो शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर मार्च 2020 तक लगातार प्रत्येक रविवार को कुल नौ स्वास्थ्य मेले लगाए जाने हैं। मेले का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा। इस अवसर पर मेले के नोडल अधिकारी डॉ. गोविंद प्रसाद चौधरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, प्रभारी चिकित्साधिकारी आदि रहे।
आयुष्मान का गोल्डेन कार्ड भी बना
बलिया। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में आयुष्मान भारत योजना के स्टॉल लगाकर 2395 लोगों के गोल्डेन कार्ड भी बनाए गए। सीएमओ ने बताया कि प्रत्येक रविवारीय स्वास्थ्य मेले में प्रयास होगा कि ज्यादा से ज्यादा केंद्रों पर कैंप लगा कर लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड की सुविधा प्रदान की जाए ।
विज्ञापन
आरोग्य मेला में 98 मरीजों का हुुआ उपचार
सुखपुरा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन रविवार को आयोजित किया गया। जिसमें 98 मरीजों का इलाज किया गया। इस दौरान शुगर, पेट संबंधी, लिवर के मरीज, गर्भवती महिलाओं का परीक्षण कर दवा दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीके मिश्रा मेला का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। बताया कि प्रत्येक रविवार को आयुष्मान कार्ड व गोल्डेन कार्ड भी बनाया जाएगा। इस मौके पर डॉ. वरुण ज्ञानेश्वर, डॉ. जी प्रसाद, डॉ. मलय कुमार पांडेय, प्रमोद सिंह, रोशन सिंह, पल्लवी, आशा, सुमन सिंह, शिवमंगल आदि रहे।