फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   रामकथा के लिए धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा

रामकथा के लिए धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा

Wed, 27 Mar 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
रामकथा के लिए धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा
दुबहर। क्षेत्र के दुबहर स्थित हनुमान मंदिर पर 26 मार्च से तीन अप्रैल तक होने वाले संगीतमय श्रीराम कथा के पहले दिन मंगलवार को मथुरा की प्रसिद्ध कथावाचक मानस मंदाकिनी साध्वी लक्ष्मी शास्त्री एवं संत बाबा रामबालक दास के नेतृत्व में सैकड़ों नागरिकों ने कलश यात्रा निकालकर दर्जनों गांवों का भ्रमण करने के साथ ही धर्म की जय जयकार की।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि मंगलवार से शुरू होने वाले संगीतमय रामकथा का रसपान प्रतिदिन शाम चार से आठ बजे तक कराएंगे। क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पीले वस्त्र धारण कर माथे पर कलश लेकर जय श्रीराम, जय हुनमान, जय शिव के नारे से पूरा वातावरण भक्तिमय कर दिया। साथ ही युवाओं ने डीजे के धून पर जयकारा लगाते गंगा तट पहुंचे जहां से कलश में जल भर कर पुन: हनुमान मंदिर पर विधि विधान से पूजन-अर्चन किया। इस मौकेे पर हनुमान मंदिर सेवा समिति के कार्यकर्ताओं में अंजनी सिंह, मनीष पांडेय, विजय गिरी, राहुल सिंह, पवन उपाध्याय, भृृगुनाथ यादव, सुधन पांडेय, पिंटू सिंह, परशुराम पांडेय, आलोक उपाध्याय, किट्टू पांडेय, कमता सिंह, ओमनारायण पांडेय, प्रभात पांडेय, भीम सिंह, कन्नू पांडेय, राहुल सिंह, अभय सिंह, गोलू सिंह, मिंटू सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन


गड़वार: संत शिरोमणि जंगली बाबा के जन्मोत्सव पर आगामी छह अप्रैल से श्री जंगली बाबा धाम में शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को कठौड़ा जंगली बाबा मंदिर के महाराज श्रीकृष्ण दास ब्रह्मचारी की मौजूदगी में ध्वज पूजन किया गया। मंदिर के पुजारी पंडित सुरेश उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच झंडा गाड़ा। यज्ञ के संयोजक पंडित राहुल उपाध्याय ने बताया कि छह से 13 अप्रैल तक यज्ञ चलेगा जिसमें दूरदराज के संत महात्माओं द्वारा कथा के माध्यम से रसपान कराया जाएगा। इस मौके पर दिवाकर पांडेय, संतोष गुप्ता, राजेश बिंद, रमेश कलवार, धनंजय उपाध्याय, इंद्रजीत चौबे, पप्पू प्रजापति, हरिदास आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed