{"_id":"5c87e78ebdec2239135eac8b","slug":"81552410510-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर लिस्ट संशोधन की प्रक्रिया तेज, चुनाव कार्यालय में हलचल तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटर लिस्ट संशोधन की प्रक्रिया तेज, चुनाव कार्यालय में हलचल तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर वोटर लिस्ट में संशोधन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसके साथ ही मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इसको लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय में हलचल तेज हो गई है।
चुनाव का बिगुल बजते ही मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को लेकर लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। हालांकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अभी नहीं हुआ है। इसको लेकर चुनाव कार्यालय में आवेदनों के फीडिंग आदि का काम जोरों पर है। बताया जाता है पिछले दिनों संचालित मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जमा किए गए आवेदनों को तहसीलों से मंगाया जा रहा है और फीडिंग की जा रही है। हालांकि अधिकारियों का मानना है कि जिले में अधिसूचना जारी होने के पूर्व तक अर्हता रखने वाले व्यक्ति को मतदाता बनाने का काम किया जाएगा। इसके लिए संबंधित व्यक्ति को गांव के बीएलओ या तहसील कार्यालय में आवेदन जमा करना होगा। मतदाता सूची को अंतिम रुप देने के लिए निर्वाचन कार्यालय में सुबह से देर शाम तक कंप्यूटर पर कार्य किया जा रहा है।
उधर, सदर तहसील के तहसीलदार व सहायक निर्वाचन रजिष्ट्रीकरण अधिकारी गुलाब चंद्रा ने बताया कि लोक सभा चुनाव को सकुशल व निष्पक्ष कराने के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही चुनावी प्रक्रिया शुुरू हो चुकी है। बताया कि मतदाता पंजीकरण केंद्र में चुनाव से संबंधित शिकायतों की सुनवाई के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जो सुबह आठ से रात 10 बजे संचालित होगी। सुबह से आठ से दोपहर दो बजे तक के लिए परमात्मा नंद वर्मा व दो बजे से रात 10 बजे तक आलोक रंजन को संबद्ध किया गया है। कंट्रोल रूम का प्रभारी नायब तहसीलदार जया सिंह को बनाया गया है। कंट्रोल रूम का नंबर 05498220923 है।