फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   असफलता ही सफलता की कुंजी है: हरषु

असफलता ही सफलता की कुंजी है: हरषु

Fri, 09 Nov 2018 11:42 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
असफलता ही सफलता की कुंजी है: हरषु
हल्दी। श्री हरषु बाबा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को गुरुवार की शाम बसुधरपाह स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में पुरस्कार वितरित किया गया। विशिष्ट अतिथि तहसीलदार सदर गुलाब चंद्रा ने कहा कि असफलता ही सफलता की कुंजी है।
विज्ञापन

प्रदेश के राज्यपाल व मुख्यमंत्री से पुरस्कृत बसुधरपाह निवासी सुशांत पांडेय के नेतृत्व में श्री हरषु बाबा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के चयनित प्रतिभागियों के पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतियोगिता के चयनित सीनियर व जूनियर वर्ग के प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साकेत सिंह सोनू ने सबको युवा होने का मतलब बताया और कहा कि युवा ही देश निर्माण की कड़ी होते हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सदर तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने कहा कि असफलता से कभी भी निराश नहीं होना चाहिए। कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट अतिथि बेलहरी एडीओ पंचायत राजेश सिंह, राज गुरुगुल विद्यापीठ के प्रधानाध्यापक निर्मल जेना, श्री तुलसी संस्कृत उ.मा.वि हल्दी के प्रधानाचार्य आचार्य सुनील द्विवेदी, अजय पांडेय, ग्राम प्रधान राजदेव राम, नगवां प्रधान विमल पाठक, संजीव मिश्रा, बिट्टू मिश्रा, घनश्याम पान्डेय रहे। सभी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के शुरू में गांव के कुछ सफल युवाओं अरविंद पांडेय, हरीश पांडेय , दुर्गेश पांडेय, सुशांत पांडेय ने अपना अनुभव प्रतिभागियों को बताया और हौसला बढ़ाया। इस कार्यक्रम में गांव के कुछ वरिष्ठजनों एवं कमेटी के संस्थापकों को भी सम्मानित किया गया तथा गांव के इंटरमीडिएट में बेहतर प्रदर्शन के लिए कंचन पांडेय को एक साइकिल देकर सम्मानित किया गया। जूनियर वर्ग- प्रथम तनिष तिवारी, द्वितीय मुन्ना कुमार, तृतीय-निर्भय कुमार। सीनियर वर्ग- ऋषिकेश यादव प्रथम, धीरज कु साहनी द्वितीय व रुद्र कुमार पाण्डेय को तृतीय पुरस्कार से संतोष करना पड़ा। कार्यक्रम का संचालन शहीद मंगल पांडेय इंटरमीडिएट कालेज नगवां के शिक्षक संजय पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed