{"_id":"5aa01c004f1c1b2d068ba3fc","slug":"81520442368-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरा होने पर तत्काल दें पुलिस को सूचना : डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरा होने पर तत्काल दें पुलिस को सूचना : डीआईजी
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत बुधवार को दूसरे दिन धरहरा स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्राओं व शिक्षिकाओं को कानून और सुरक्षा के बारे विस्तार रूप से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ डीआईजी विजय भूषण ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
डीआईजी ने कहा कि महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग द्वारा 1090, 100, 181 नंबर आरम्भ किया है। जिस पर कोई भी महिला व छात्रा शिकायत कर सकती है। इसके अलावा एंटी रोमियो स्क्वायड टीम कालेज, कोचिंग सेंटर, सार्वजनिक स्थान, अस्पताल पर चक्रमण करती रहती है। जिसका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। ताकि नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के एक-एक महिला को इसकी जानकारी हो सकें और विशेरूर परिस्थिति में इसका लाभ लेकर खुद को सुरक्षित रख सकें। एसपी अनिल कुमार ने कहा कि महिलाएं व छात्राएं अपने बैग में मिर्च पाउडर व मिर्च पेपर रख कर चले। ताकि मोबाइल के अभाव में इसका प्रयोग कर लाभ प्राप्त कर सकती है। इस मौके पर एएसपी विजय पाल सिंह, सीओ सिटी हितेंद्र कृष्ण, कोतवाल शशिमौलि पांडेय, महिला एसओ संध्या सिंह सहित स्कूल की शिक्षिका व छात्राएं मौजूद रही।