फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   रसड़ा में रेलवे की जमीन से हटवाया गया अतिक्रमण

रसड़ा में रेलवे की जमीन से हटवाया गया अतिक्रमण

Wed, 31 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
रसड़ा में रेलवे की जमीन से हटवाया गया अतिक्रमण
रसड़ा। रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा जमाए अतिक्रमणकारियों पर रेलवे प्रशासन का मंगलवार को एक बार फिर डंडा चला। दर्जनभर अवैध कब्जा को हटाया, वही पक्का निर्माण कर्ताओं को तत्काल हटाने का चेतावनी देकर जल्द खाली करने को कहा गया। मंदा मोड़ से गढ़िया रेलवे क्रासिंग के आस पास के अतिक्रमणकारियों को हटाया गया। रेलवे प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटने की सूचना पर अतिक्रमणकारियों ने पहले से ही अपनी दुकानें एवं झोपड़ियां हटा ली थीं। छितौनी रेलवे क्रासिंग स्थित दुकानदार हरी नरायन द्वारा बोरिंग हटाने का निर्देश दिया गया। अनेक अवैध कब्जा को ध्वस्त किया गया। पक्का निर्माणकर्ताओं को तत्काल हटाने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर आई ओ डब्लू मऊ ए के श्रीवास्तव, आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार राय, रेलवे चौकी प्रभारी विनय पांडेय, सिटी इंचार्ज उमाशंकर त्रिपाठी सहित भारी संख्या में पुलिस बल एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed