फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   समितियों में मयस्सर नहीं खाद, बीज

समितियों में मयस्सर नहीं खाद, बीज

Mon, 27 Nov 2017 11:10 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
समितियों में मयस्सर नहीं खाद, बीज
जयप्रकाशनगर। देश व प्रदेश में किसानों के हित की लंबी-लंबी बातें की जा रही हैं। किसान के आमदनी का मुख्य जरिया कृषि है, बावजूद सरकार द्वारा सहकारी समिति के गोदामों पर खाद-बीज उपलब्ध नहीं कराया गया, जिससे किसान महंगे दामों में बाहर की प्राइवेट दूकानों से खाद बीज खरीदने को मजबूर हैं। बानगी के तौर पर एक गोदाम विकास खंड मुरली छपरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवपुर कर्ण छपरा में स्थित है। इस केंद्र से इस पंचायत सहित अन्य गांवों के किसानों के लिए खाद व बीज उपलब्ध हुआ करता था। जिससे इस पंचायत सहित आसपास के किसान अपनी खेती आसानी से कर लिया करते थे। लेकिन इस वर्ष आज तक इस केंद्र पर खाद व बीज उपलब्ध नहीं हो पाया। इससे यहां के किसान बाध्य होकर महंगे दामों में खाद व बीज बाहरी दूकानों से खरीदकर अपनी खेती कर रहे हैं। इस पंचायत के किसान शंभू सिंह, हरिहर सिंह, परमहंस यादव, शमशेर गोंड़, बच्चा सिंह , शंभू नाथ पांडेय आदि ने इस संबंध में जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए खाद व बीज उपलब्ध कराने की मांग की है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed