फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अंतिम व्यक्ति को मिले योजनाओं का लाभ

अंतिम व्यक्ति को मिले योजनाओं का लाभ

Sun, 09 Jul 2017 11:11 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
अंतिम व्यक्ति को मिले योजनाओं का लाभ
गड़वार। पंडित दीन दयाल जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में गड़वार ब्लॉक परिसर में रविवार को भव्य विकास खंड स्तरीय मेले का आयोजन हुआ। इस मेला/प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य सरकार की लाभकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान तक के व्यक्ति तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

तीन दिवसीय मेले का शुभारम्भ प्रदेश के भूमि एवं जल संसाधन मंत्री उपेंद्र तिवारी व जिलाधिकारी ने फीता काटकर कर किया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल जी की विचारधारा थी कि हर गरीब के घर रोशनी हो और खुशहाली आए। इसी लक्ष्य की पूर्ति के उद्देश्य से यह कार्यक्त्रस्म आयोजित हो रहा है ताकि सभी को योजनाओं की जानकारी हो और पात्र लाभ ले सकें। यही सरकार की भी मंशा है। इसमें अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि का भी सहयोग अपेक्षित है। ऐसा तभी संभव होगा जब ग्राम स्तर के लेखपाल, सचिव समेत दर्जन भर कर्मचारी ईमानदारी के साथ दायित्व निर्वहन का संकल्प लेंगे। शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि को समय के अंदर लाभार्थी के खाते में भेज देने का निर्देश दिया। सचेत किया इसमें विलंब पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि भींटा, पोखरा, खलिहान, पंचायत भवन आदि जैसी सार्वजनिक जमीन पर कब्जा नहीं हो। अतिक्त्रस्मणकारियों से सख्ती से निपटने को कहा। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्त्रस्म ने कहा कि प्रधान, बीडीसी, सचिव, लेखपाल, सफाईकर्मी, आशा, एएनएम, रोजगार सेवक आदि मिलकर गांव के बेहतर विकास का संकल्प लें और गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहंचाएं। कहा कि राशन कार्ड, पट्टा, आवास देने में ईमानदारी बरतें तो उन गरीबों की दुआएं भी मिलेंगी। सीडीओ संतोष कुमार ने पंडित दीन दयाल जी के जीवन परिचय व उनके उद्देश्यों को बताते हुए उनके बताये रास्तों पर चलने की जरूरत बताई। इ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed