{"_id":"594d577e4f1c1b39628b4795","slug":"81498240894-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय सम्मेलन में जुटेंगे समाज के दिग्गज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय सम्मेलन में जुटेंगे समाज के दिग्गज
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। अखिल भारतीय गोस्वामी महासभा का राष्ट्रीय सम्मेलन 25 जून को नगर के कदम चौराहा स्थित तुलसी उत्सव वाटिका में आयोजित किया गया है। सम्मेलन में समाज के राष्ट्रीय स्तर के कई दिग्गज शिरकत करेंगे। राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर गोस्वामी समाज के लोग पूरी तरह से लगे हुए है। यह बातें महासभा के कार्यक्रम के संयोजक कृष्णकांत गिरी तथा पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गिरी ने संयुक्त रूप से कही। कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए हमें जो भी कुर्बानी देनी पडे़गी उसमें हम लोग कोई संकोच नहीं करेंगे।
कार्यक्रम निदेशक रामजी भारती ने कहा कि मेरा पूरा जीवन समाज हित में रहा। पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार गिरी ने कहा कि सम्मेलन की चिंगारी निकलेगी जो समाज के कुरीतियाें को जलाकर भष्म कर देगी और नया सवेरा होगा। गोस्वामी समाज के अध्यक्ष हरिहर यति ने कहा कि इस विराट महासम्मेलन को सफल बनाने तथा जनपद में बाहर से आए अतिथियों का स्वागत के लिए अलग-अलग टीमें बनाई जाएगी।