फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   806 nominations for the first day of principal

प्रधान के लिए पहले दिन 806 नामांकन

Sat, 21 Nov 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Sat, 21 Nov 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
806 nominations for the first day of principal
तीसरे चरण के पहले दिन का नामांकन शनिवार को हुआ। विकास खंड हनुमानगंज, गड़वार, दुबहर और सोहांव में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन सुबह आठ बजे से प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन



इस दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों और उनके नारेबाजी से संबंधित नगर क्षेत्र गूंजते रहे। इस दौरान ब्लाकों में भारी गहमागहमी की स्थिति रही। इन ब्लाकों में पहले दिन प्रधान पद के लिए कुल 806 नामांकन हुए।
विज्ञापन



विकास खंड हनुमानगंज के आरओ राम अक्षयवर के नेतृत्व में 58 ग्राम प्रधान पद के लिए 228 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वहीं 877 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 140 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



गड़वार में आरओ जेपी यादव के नेतृत्व में 68 ग्राम प्रधान पद के लिए 203 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। 846 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 122 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सोहांव के आरओ अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में 56 ग्राम प्रधान पद के लिए 178 ग्राम प्रधान प्रत्याशियों ने नामांकन किया।


वहीं 714 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 263 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। दुबहर ब्लाक में आरओ फणींद्र राय के नेतृत्व में 59 प्रधान पद के लिए 197 ग्राम प्रधान प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वहीं 745 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 146 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।


तीसरे चरण के नामांकन के दौरान दुबहर ब्लाक पर आरओ फणींद्र राय के साथ खंड विकास अधिकारी श्रीकांत उपाध्याय और दुबहर एसओ शिव मंगल सिंह तथा बांसडीहरोड एसओ विनीत राय पूरे दलबल के साथ मौजूद रहे।



प्रत्येक नामांकन काउंटर का चक्रमण करते हुए नामांकन शांतिपूर्ण संपन्न करवाया। देरशाम तक नामांकन करने वालों की भीड़ देखी गई। उधर गड़वार, हनुमानगंज, सोहांव में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed