{"_id":"5d1b8d998ebc3e3c751f5c25","slug":"80-thousand-looted-ballia-news-vns470745310","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई ग्राहक सेवाकेंद्र से कट्टे की नोक पर लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई ग्राहक सेवाकेंद्र से कट्टे की नोक पर लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। रानीगंज बाजार चौक होते हुए इब्राहिमाबाद को जानेमवाली सड़क मार्ग के किनारे चेताछपरा में स्थित स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र भीखाछपरा के संचालक से मंगलवार को दोपहर बाइक सवार दो लुटेरों ने 80 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद कट्टा लहराते हुए रानीगंज बाजार की ओर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस व स्वॉट टीम मामले की छानबीन में जुट गई है।
रानीगंज-इब्राहिमाबाद मार्ग पर चेताछपरा में संचालित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र भीखाछपरा पर मंगलवार को दोपहर में बाइक सवार दो युवक पहुंचे। उसमें से एक युवक ने कहा कि हमें पैसा जमा करना है। उस वक्त ग्राहक सेवा केंद्र संचालक अशोक कुमार सिंह अन्य ग्राहकों का पैसा जमा कर रहे थे। इसी बीच युवक ने कैशबॉक्स में हाथ डाल दिया और संचालक के विरोध करने पर कट्टा निकाल लिया। इसके बाद ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक अशोक व लुटेरे के बीच हाथा पाई होने लगी तभी दूसरे लुटेरे ने संचालक की कनपट्टी पर कट्टा सटा दिया। तब तक हो हल्ला सुनकर बगल के जनसेवा केन्द्र संचालक शंभू सिंह विरोध करने पहुंचे तो लुटेरों ने उन पर भी कट्टा तान दिया। इसके बाद शंभू सिंह पुन: अपनी दुकान के पीछे से डंडा लेकर लुटेरों पर प्रहार किया तब तक लुटेरे कैशबॉक्स से 80 हजार रुपये लूट कर बाइक से फरार होने लगे। हालांकि फरार होते होते शंभू सिंह व अशोक सिंह ने लुटेरों पर कई डंडा चलाया लेकिन लुटेरे रानीगंज बाजार की ओर भागने में सफल रहे। सेवाकेंद्र से कुछ ही दूरी पर 10-15 लोग खड़े थे लेकिन कट्टा देखकर आगे नहीं बढ़े, अन्यथा लुटेरे पकड़े जा सकते थे। सेवा केंद्र के ऊपरी तल पर रह रही संचालक की पत्नी रानी सिंह ने 100 नंबर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर 100 नंबर पुलिस के साथ ही एसएचओ बैरिया अनिलचन्द तिवारी, एसएचओ रेवती संजय त्रिपाठी व स्वॉट टीम प्रभारी आरके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मामले की जांच चल रही थी।
पांच साल पहले भी दो बार हो चुकी है लूट की वारदात : बैरिया। स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र से लूट की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र भीखाछपरा के ही कर्मचारी कौशल सिंह से16 अक्तूबर 2014 को चाकू मार कर 1.60 लाख रुपये लूट लिया गया। कुछ दिन बाद ही 22 अक्तूबर 2014 को स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केन्द्र चांदपुर के संचालक मिलन सिंह को भुआलछपरा चट्टी पर गोली मारकर दो लाख रुपये लूटे गए। इसके बाद से मामला शांत रहा लेकिन मंगलवार को लुटेरों एक बार फिर लूट की घटना को अंजाम दिया। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने कहा जल्द से जल्द लूट के मामले का पर्दाफाश किया जाएगा और लुटेरे को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
ग्राहक सेवाकेंद्र से लूट वाली खबर का इनसेट...
सीओ ने सेवाकेंद्र के पंजिका का मिलान बैंक से कराया, लूट पर संदेह
बैरिया। स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केन्द्र भीखाछपरा से हुए लूटकांड के मामले में ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक अशोक कुमार सिंह से डेबिट, क्रेडिट रजिस्टर अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने कब्जे में लेकर स्टेट बैंक की कोटवां शाखा पहुंच कर ग्राहकों से लेनदेन का शाखा प्रबंधक शुभम सिंह से मिलान करवाया। मिलान के अनुसार ग्राहक सेवा केंद्र संचालक 25 हजार रुपये लेकर बैठे थे, उनके कैशबॉक्स में पांच हजार रुपये पहले से था, जबकि 49 हजार 200 रुपये ग्राहकों से नकदी जमा लिया गया था।
इसके अलावा ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक ने एटीएम से 57 हजार रुपये निकाले थे। इसके सापेक्ष ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक द्वारा एक से 47 नंबर तक के ग्राहकों को कुल 1.65 लाख रुपये वितरण किया था। इसके बाद कैशबॉक्स में पांच हजार रुपये शेष बचे थे। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने कहा कि जांच के दौरान प्रथम दृष्टया मामला लूट का न होकर मारपीट का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।