फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   75 ponds will be developed as Amrit Sarovar

अमृत सरोवर के रूप में विकसित होंगे 75 तालाब

Tue, 10 May 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
75 ponds will be developed as Amrit Sarovar
बलिया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गांवों में अमृत सरोवर के निर्माण को लेकर शासन का निर्देश है। इसको लेकर विभागीय अधिकारी कवायद में जुटे हैं। अधिकारियों की मानें तो जिले में आठ अमृत सरोवर निर्माण को लेकर के स्थलीय सत्यापन का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

जल संरक्षण और आम जन की सहूलियत के लिए 75 तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जाएगा। एक सरोवर के विकास पर करीब 50 लाख का खर्च आएगा। अमृत सरोवर के पास सामुदायिक भवन, शौचालय और साफ पानी की व्यवस्था होगी। यही नहीं, मोटरबोट की भी सुविधा दी जाएगी। जल संरक्षण की पहल वैसे तो सालों से शुरू है, लेकिन एक से डेढ़ दशक से काम में तेजी आई है। जिले में छोटे और बड़े कुल 5840 तालाब हैं। इनमें 800 से अधिक तालाबों का जीर्णोद्धार किया गया है। कई तालाब अतिक्रमण के शिकार होकर अस्तित्व भी खो चुके हैं। अब शासन ने एक एकड़ क्षेत्रफल में फैले तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। जिले में ऐसे 75 तालाबों को चिह्नित किया गया है। सबसे पहले तालाब की खोदाई होगी और उसके चारों तरफ चबूतरा बनाया जाएगा। एक ऐसा हॉल बनाया जाएगा, जहां गांव के लोग शादी भी कर सकते हैं। एक सरोवर के निर्माण पर करीब 50 लाख खर्च आएगा। इसमें हॉल, सामुदायिक शौचालय संग अन्य व्यवस्थाएं शामिल रहेंगी। इस पर मनरेगा, वित्त आयोग व अन्य मद की रकम शामिल होगी।
विज्ञापन

मानक के आधार पर कुल 75 गांवों में अमृत सरोवर के रुप में तालाबों केे विकसित करने के लिए चिह्नित किया गया है। कुछ स्थानों पर कार्य भी शुरु हो चुका है।
- हरिश्चंद्र प्रजापति, उपायुक्त, मनरेगा एवं श्रम रोजगार, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed