फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   स्टेटिक टीम ने 3.53 लाख रुपये पकड़ा

स्टेटिक टीम ने 3.53 लाख रुपये पकड़ा

Thu, 28 Mar 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
स्टेटिक टीम ने 3.53 लाख रुपये पकड़ा
दुबहर । लोकसभा चुनाव व आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लेकर की जा रही चेकिंग के दौरान बुधवार की शाम चेकिंग के दौरान दुबहर पुलिस ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में दुबहर थाना क्षेत्र के अस्थाई श्रीरामपुर चेकपोस्ट पर लग्जरी वाहन से तीन लाख 53 हजार रुपया और एक झोला सिक्का बरामद किया। एक आरोपी भी गिरफ्तार किया गया। जिसे निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि यह धनराशि बिहार प्रांत के बक्सर जिला के रामरेखा घाट स्थित एक मठ के महंत की है। सिक्कों की गिनती की जा रही है।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के बक्सर जिला स्थित रामरेखा घाट के एक मठ के महंत लग्जरी वाहन से दुबहर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर चेकपोस्ट के रास्ते आसाम जा रहे थे। इस बीच दुबहर थाने के उप निरीक्षक जाफर खां व स्टेटिक मजिस्ट्रेट पशुपति नाथ सिंह के नेतृत्व में श्रीरामपुर चेकपोस्ट पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग में महंत के पास से तीन लाख 53 हजार रुपया तथा एक झोला में सिक्का बरामद किया गया। जिसे टीम ने कोषागार लेकर आई और सिक्कों की गिनती चल रही है। उधर, मंगलवार की शाम एक पिकअप से दो लाख रुपये दुबहर पुलिस ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट पशुपति नाथ सिंह के नेतृत्व में बरामद किया था। टीम वाहन चेकिंग में लगी हुई थी, तभी बलिया की तरफ से एक पिकअप आती दिखाई दी।
विज्ञापन

टीम द्वारा रोककर उसकी तलाशी ली गयी तो उसमें सवार फिरोज अहमद व अब्दुल जब्बार निवासी काजीपुरा थाना कोतवाली बलिया के पास से दो लाख रुपये नगद बरामद किया। जिसे टीम के मजिस्ट्रेट द्वारा जब्त कर ट्रेजरी में जमा करा दिया गया। वहीं अभियुक्तों को मुचकले पर छोड़ दिया गया। इस बाबत मजिस्ट्रेट पशुपतिनाथ सिंह ने बताया कि उक्त लोगों द्वारा पैसे से संबंधित कोई प्रपत्र प्रस्तुत नहीं किया जा सका एवं प्रतिबंध के बावजूद इतनी मात्रा में पैसे लेकर चलने पर उनके खिलाफ जब्ती की कार्रवाई की गई है। पैसों को ट्रेजरी में जमा करवा दिया गया है। जहां से उक्त पैसों से संबंधित प्राधिकार प्रस्तुत कर संबंधित व्यक्ति अपने पैसे को रिलीज करवा सकते है। वाहन चेकिंग के दौरान देर तक हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed