फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   टीकाकरण अभियान दो अप्रैल से

टीकाकरण अभियान दो अप्रैल से

Tue, 27 Mar 2018 11:27 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
टीकाकरण अभियान दो अप्रैल से
रतसर। इंसेफेलाइटिस पर काबू पाने के लिए टीकाकरण अभियान दो अप्रैल से 16 अप्रैल तक चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत 15 वर्ष तक के किशोरों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। टीकाकरण के लिए विकास खंड गड़वार में अब तक 614 बच्चों को चिह्नित किया गया है। उक्त जानकारी डॉ. केशव प्रसाद ने दी। मंगलवार को पीएचसी रतसर पर आयोजित प्रशिक्षण में एएनएम आशा और पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। बताया कि पूर्व में भी 15 वर्ष तक के बच्चों को पूरी तरह से प्रतिरक्षित करने के लिए अभियान चलाया गया था, लेकिन बहुत से बच्चे टीका के सुरक्षित कवच से वंचित रह गए थे। इन्हीं बच्चों को दो अप्रैल से 16 अप्रैल तक अभियान चलाकर प्रतिरक्षित किया जाएगा। हालांकि इस अभियान से नियमित टीकाकरण अभियान को अलग रखा गया है। वो अपने सत्र पर पहले की तरह नियमित रूप से जारी रहेगा। एच.के. सिंह ने बताया कि ब्लाक में 614 बच्चों को चिह्नित किया गया है। बच्चों को टीकाकरण का काम एएनएम करेगी। बीपीएम शशि सिंह, शिवजी यादव, अनिल कुमार, सत्येन्द्र पांडेय, मनीष मेहरोत्रा, धनेश पांडेय पर्यवेक्षक सहित एएनएम, आशा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed