फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अनियमितता पर केंद्र व्यवस्थापक व एक प्रधानाचार्य को नोटिस

अनियमितता पर केंद्र व्यवस्थापक व एक प्रधानाचार्य को नोटिस

Sat, 24 Feb 2018 11:40 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
अनियमितता पर केंद्र व्यवस्थापक व एक प्रधानाचार्य को नोटिस
बलिया। बोर्ड परीक्षा में शनिवार को इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय की परीक्षा में भी अनियमिता जारी रही। जांच में गैर प्रांत व जिले के कई छात्र परीक्षा देते मिले। सचल दल की टीम ने केंद्र व्यवस्थापक व एक स्कूल के प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। सचल दस्ता की टीम रुपा इंटर कॉलेज भीमपुरा नंबर एक स्थित परीक्षा केंद्र पहुंची और प्रवेश पत्रों की जांच की। जांच में सामने आया कि करीब 50 परीक्षार्थियों की फोटो मिसिंग है। इस केंद्र पर रामभवन इंटर कॉलेज सनहवां के छात्र परीक्षा दे रहे हैं। संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य की ओर से फोटो मिसिंग के बाबत सभी सूचनाएं केंद्र व्यवस्थापक को नहीं दी गई है लिहाजा केंद्र व्यवस्थापक को ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा से रोकना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। सचल दल प्रभारी ने केंद्र प्रभारी व संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य की संलिप्ता माना। जांच में सामने आया कि यह परीक्षार्थी बिहार, झांसी, रुड़की, गाजीपुर के हैं। सचल दल प्रभारी ने केंद्र व्यवस्थापक व संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण जिविनि को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed