फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   भारत यात्रा केंद्र भोड़सी होगा चंद्रशेखर स्मृति वन के रुप में विकसित

भारत यात्रा केंद्र भोड़सी होगा चंद्रशेखर स्मृति वन के रुप में विकसित

Mon, 23 Oct 2017 10:18 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
भारत यात्रा केंद्र भोड़सी होगा चंद्रशेखर स्मृति वन के रुप में विकसित
बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर द्वारा हरियाणा के भोड़सी में स्थापित भारत यात्रा केंद्र भुवनेश्वरी को चंद्रशेखर स्मृति वन के रुप में विकसित करने का निर्णय प्रदेश सरकार ने लिया। इसे वन विभाग के माध्यम से सुंदर बनाकर पर्यटन केंद्र के रुप में विकसित करने की योजना हरियाणा सरकार ने तैयार की है। इसके लिए 31 करोड़ रुपये केंद्र सरकार ने स्वीकृत कर दिया है। यह बातें पत्रकारों से बातचीत के दौरान चंद्रशेखर राजनीतिक सलाहकार एचएन शर्मा ने एक निजी होटल में कही।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व पीएम के चंद्रशेखर के सलाहकार एवं भारत यात्रा केंद्र के ट्रस्टी एचएन शर्मा ने कहा कि चंद्रशेखर ने सन 1983 में इस केंद्र की स्थापना की थी। भारत यात्रा केंद्र भारत के समाजिक एवं राजनयिक इतिहास की एक महत्वपूर्ण धरोहर है। अपने जीवन का अधिकांश समय हरियाणा के भोड़सी स्थित भारत यात्रा केंद्र भुवनेश्वरी में बिताया था। कुल 585 एकड़ में बसे इस आश्रम में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने अपने जीवन काल में 21 लाख पौधे लगाए थे। जिसमें देश की कई हस्तियां आ चुकी हैं। चंद्रशेखर अपने प्रधानमंत्रित्व काल में इसी आश्रम में आकर रात के समय विश्राम करते थे। सन 2002 में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर चंद्रशेखर के इच्छानुसार इस आश्रम को हरियाणा सरकार को सौंप दिया गया था। उनके न रहने पर हरियाणा की सरकार भारत यात्रा केंद्र को 17 जून 2017 को नया नाम देते हुए चंद्रशेखर स्मृति वन के नाम से विकसित करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत सरकार ने उसे विकसित करने का काम शुरु कर दिया है। पूर्व पीएम चंद्रशेखर जिस भवन में रहते थे। उस भवन को प्रधानमंत्री भवन का नाम दिया गया है। उसमें उनकी स्मृतियों को भी स्थान दिया जाएगा। हरियाणा सरकार ने चंद्रशेखर की एक आदमकद मूर्ति भी स्थापित करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed