{"_id":"59d3cad44f1c1b71548b59b8","slug":"71507052244-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो पांच अक्टूबर को शहीद का नहीं करेंगे श्राद्ध कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो पांच अक्टूबर को शहीद का नहीं करेंगे श्राद्ध कर्म
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड। क्षेत्र के टंगुनियां ग्राम निवासी शहीद रामप्रवेश यादव की पत्नी चिंता देवी ने तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। जिसमें जनप्रतिनिधियों समेत शासन- प्रशासन द्वारा शहीद परिवार को सुविधाएं दिलाने की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई।
पत्रक में शहीद की पत्नी ने उल्लेख किया कि पांच अक्तूबर को शहीद के श्राद्ध कर्म दिवस के पूर्व बुनियादी सुविधाएं शुरू नहीं की गई तो शहीद का श्राद्ध नहीं किया जाएगा। पत्रक में चिंता देवी ने आरोप लगाया कि शासन- प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा आश्वासन के बावजूद शहीद परिवार को कोई सुविधा नहीं दी गई। प्रशासन द्वारा शहीद की पत्नी को कृषि भूमि का पट्टा देने का आश्वासन दिया गया, लेकिन अभी तक मामला ठंडे बस्ते में हैं। पत्रक में मार्ग से शहीद के घर के मार्ग में अवरोध है । पूर्व में घोषित किसी भी कार्य का अभी तक शुरू नहीं की गई। आरोप है कि शहीद परिवार की सुध लेने वाला कोई नहीं है। स्पष्ट किया की घोषणा के मुताबिक योजनाओं को अमली जामा नहीं पाहनाया गया तो पांच अक्टूबर को शहीद का श्राद्ध कर्म नहीं किया जाएगा ।